चलती ट्रेन से गिरकर युवक घायल, कीचड़ भरे रास्ते से पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

गेट के पास बैठा था युवक, नींद आने से बिगड़ा संतुलन; राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामनगर इलाके में बुधवार को चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ट्रेन में गेट के पास बैठा था और नींद आने के कारण संतुलन खोने से गिर गया था। हादसे के बाद उसकी मदद की पुकार सुनकर एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घायल तक पहुंचने के लिए करीब 500 मीटर तक कीचड़ और पानी से भरे रास्ते से गुजरना पड़ा।

घायल की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले शाहिद के रूप में हुई है। वह देश की राजधानी दिल्ली जा रहा था। हादसे के बाद कुछ देर तक वह बेहोश रहा। होश में आने पर उसने आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी। उसकी आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे निर्भय सिंह ने डायल-112 पर सूचना दी।

भालोटिया मार्केट में मारवाड़ी युवा मंच ने किया सीएम योगी  का भव्य स्वागत  ये खबर भी पढ़े : भालोटिया मार्केट में मारवाड़ी युवा मंच ने किया सीएम योगी का भव्य स्वागत

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बारिश के कारण रास्ता बेहद खराब था। पुलिसकर्मियों ने स्ट्रेचर की मदद से कीचड़ और पानी के बीच से घायल को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से उसे काशीराम अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया।

पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिए घायल के दादा यूनुस को घटना की जानकारी दी। घायल युवक की हालत ऐसी थी कि वह पुलिस को हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सका।

चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पुलिसकर्मी भीम प्रकाश, अनूप कुमार और पायलट ताजुद्दीन ने स्ट्रेचर की मदद से करीब 500 मीटर तक कीचड़ भरे रास्ते को पार कर घायल युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है, क्योंकि घायल अभी बातचीत करने की स्थिति में नहीं है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 12.09.2026 को।

संत कबीर नगर,   12 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज सी0डि0 अनन्या साह ने अवगत उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 12.09.2026 को।

जदयू सांसदों ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांसदों ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से...
बिहार 
जदयू सांसदों ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

बैंक मित्र पर लोन की रकम लेकर फरार होने का आरोप, वसूली के दबाव में ग्रामीण की मौत

मऊ / गोरेलाल की मौत के बाद भड़का आक्रोश, शव सड़क पर रखकर अमिला-बोझी मार्ग जाम; बैंककर्मियों पर मानसिक उत्पीड़न...
उत्तर प्रदेश 
बैंक मित्र पर लोन की रकम लेकर फरार होने का आरोप, वसूली के दबाव में ग्रामीण की मौत

घर में घुसकर वृद्ध की हत्या और लूटपाट के दोषी को उम्रकैद

जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर वृद्ध की हत्या करने और सोने-चांदी के आभूषण लूटने के मामले में...
छत्तीसगढ़ 
घर में घुसकर वृद्ध की हत्या और लूटपाट के दोषी को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 12.09.2026 को।

संत कबीर नगर,   12 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज सी0डि0 अनन्या साह ने अवगत उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 12.09.2026 को।

बैंक मित्र पर लोन की रकम लेकर फरार होने का आरोप, वसूली के दबाव में ग्रामीण की मौत

मऊ / गोरेलाल की मौत के बाद भड़का आक्रोश, शव सड़क पर रखकर अमिला-बोझी मार्ग जाम; बैंककर्मियों पर मानसिक उत्पीड़न...
उत्तर प्रदेश 
बैंक मित्र पर लोन की रकम लेकर फरार होने का आरोप, वसूली के दबाव में ग्रामीण की मौत

यूपी में कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा: प्रमोद सहवाग

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत, सक्रिय और जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा: प्रमोद सहवाग