जदयू सांसदों ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनहित एवं विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांसदों ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से दिल्ली स्थित 9, सुनहरी बाग के उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने पार्टी सांसदों से संसद के दोनों सदनों में उठाए जा रहे जनहित और बिहार के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने सांसदों से अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति और उनके क्रियान्वयन की स्थिति को लेकर भी विस्तृत फीडबैक लिया।

राजबल्लभ की रिहाई के खिलाफ बिहार सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट ये खबर भी पढ़े : राजबल्लभ की रिहाई के खिलाफ बिहार सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट

सांसदों ने अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति से नीतीश कुमार को अवगत कराया। इस दौरान क्षेत्रीय समस्याओं के साथ-साथ विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

नीतीश कुमार ने सांसदों से जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ संसद में उठाने का आग्रह किया। उन्होंने विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर नजर रखने और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय रहने पर भी जोर दिया। उन्होंने सांसदों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से समझने और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक स्तर पर पहल करने को कहा।

बैठक में लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता दिलेश्वर कामत, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, देवेशचंद्र ठाकुर, आलोक कुमार सुमन, रामप्रीत मंडल, विजयलक्ष्मी देवकी और सुनील कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता और जदयू के कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ भी बैठक में उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भारत में दुनिया के 60% से अधिक जंगली हाथी, पीएम मोदी ने जताया गर्व

नई दिल्ली। विश्व हाथी दिवस पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाथी को भारत की पारिस्थितिकी विरासत का अभिन्न...
राष्ट्रीय 
भारत में दुनिया के 60% से अधिक जंगली हाथी, पीएम मोदी ने जताया गर्व

अंबेडकरनगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, होंगे विविध कार्यक्रम

अम्बेडकरनगर । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम 15 अगस्त 2026 को समारोह पूर्वक बनाए...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, होंगे विविध कार्यक्रम

किरण रिजिजू का विपक्ष पर हमला, बोले- चर्चा के वक्त भागता है विपक्ष

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को कहा...
राष्ट्रीय 
किरण रिजिजू का विपक्ष पर हमला, बोले- चर्चा के वक्त भागता है विपक्ष

पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर, आज  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा यू0पी0-112 पर प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की गई।...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, होंगे विविध कार्यक्रम

अम्बेडकरनगर । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम 15 अगस्त 2026 को समारोह पूर्वक बनाए...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, होंगे विविध कार्यक्रम

पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर, आज  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा यू0पी0-112 पर प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की गई।...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

मिलेट्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश शासन एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के क्रम में श्री अन्न (मिलेट्स) के उपभोग के प्रति...
उत्तर प्रदेश 
मिलेट्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण