पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, आज  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा यू0पी0-112 पर प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान यू0पी0-112 से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित गुणवत्ता एवं तत्परता का अभाव पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति गंभीरता एवं संवेदनशीलता बरतने हेतु निर्देशित किया गया। असंतुष्ट फीडबैक के संबंध में लापरवाही पाए जाने पर 01. आरक्षी लल्लन पासवान, 02. आरक्षी धर्मेंद्र कुमार, 03. आरक्षी बसन्त चौहान को दण्डस्वरूप दौड़ लगवाई गई ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यू0पी0-112 पर प्राप्त प्रत्येक कॉल/शिकायत का समयबद्ध, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिकायतकर्ता के प्रति असंवेदनशीलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
संतकबीरनगर पुलिस आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आगमन 13 अगस्त को

बहराइच। राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं  कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आगमन 13 अगस्त को

अमित शाह से सांसद रवि किशन की मुलाकात

गोरखपुर,नई दिल्ली। सांसद रवि किशन ने बुधवार को संसद भवन स्थित कार्यालय में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमित शाह से सांसद रवि किशन की मुलाकात

प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय पोर्टल लॉन्च , जानें कितने फायदे?

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (पीएमएमएल) ने बुधवार को अपना नया एकीकृत पोर्टल लॉन्च किया। नए पोर्टल के जरिए...
राष्ट्रीय 