नीट पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान

कोर्ट ने 13 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट पर लिया संज्ञान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। पेपर लीक मामले की सुनवाई करने वाले दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है। स्पेशल जज अजय गुप्ता ने चार्जशीट पर संज्ञान लिया।

कोर्ट ने इस मामले के 13 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लिया। सीबीआई ने 13 लोगों को आरोपित बनाया है। सीबीआई ने जिन लोगों को आरोपित बनाया है, उनमें यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरुरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवलदार शामिल हैं। ये सभी आरोपित अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

असम बाढ़ में 102 मौतें, 10 जिलों में राहत-बचाव अभियान जारी.... ये खबर भी पढ़े : असम बाढ़ में 102 मौतें, 10 जिलों में राहत-बचाव अभियान जारी....

सीबीआई ने आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 315(5), 318(4), 61(2), 238, 303(2), भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13(2) और 13(1)(ए) और पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट की धारा 10 ,धारा 3, 4, 5 और 11 के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

इसके पहले कोर्ट ने तीन आरोपितों मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल का लाई डिटेक्टर टेस्ट करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। चार्जशीट पर सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से कहा गया था कि इस मामले में 12 मई को एफआईआर दर्ज की गई थी जिसके तुरंत बाद 72 अफसरों और आठ साइबर फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से जांच शुरु की गई। सीबीआई ने महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और दूसरे राज्यों में 92 स्थानों पर छापे मारे। इस मामले में पहली गिरफ्तारी 13 मई को की गई थी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय पोर्टल लॉन्च , जानें कितने फायदे?

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (पीएमएमएल) ने बुधवार को अपना नया एकीकृत पोर्टल लॉन्च किया। नए पोर्टल के जरिए...
राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय पोर्टल लॉन्च , जानें कितने फायदे?

भारत में दुनिया के 60% से अधिक जंगली हाथी, पीएम मोदी ने जताया गर्व

नई दिल्ली। विश्व हाथी दिवस पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाथी को भारत की पारिस्थितिकी विरासत का अभिन्न...
राष्ट्रीय 
भारत में दुनिया के 60% से अधिक जंगली हाथी, पीएम मोदी ने जताया गर्व

अंबेडकरनगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, होंगे विविध कार्यक्रम

अम्बेडकरनगर । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम 15 अगस्त 2026 को समारोह पूर्वक बनाए...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, होंगे विविध कार्यक्रम

किरण रिजिजू का विपक्ष पर हमला, बोले- चर्चा के वक्त भागता है विपक्ष

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को कहा...
राष्ट्रीय 
किरण रिजिजू का विपक्ष पर हमला, बोले- चर्चा के वक्त भागता है विपक्ष

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, होंगे विविध कार्यक्रम

अम्बेडकरनगर । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम 15 अगस्त 2026 को समारोह पूर्वक बनाए...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, होंगे विविध कार्यक्रम

पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर, आज  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा यू0पी0-112 पर प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की गई।...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

मिलेट्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश शासन एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के क्रम में श्री अन्न (मिलेट्स) के उपभोग के प्रति...
उत्तर प्रदेश 
मिलेट्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण