गृहमंत्री के चर्चा के प्रस्ताव पर राहुल गाधी का करारा जवाब

भाषण नहीं, छात्रों पर कार्रवाई का जवाब चाहिए: राहुल 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में बोले राहुल गांधी

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संसद में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा के लिए सरकार के तैयार होने और विपक्ष को 24 घंटे का समय देने के बयान पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष गृहमंत्री का भाषण सुनने में रुचि नहीं रखता। उनकी मांग केवल यह जानने की है कि दिल्ली में छात्रों पर गोली चलाने और उनके खिलाफ बल प्रयोग का आदेश किसने दिया था।

राहुल गांधी ने बुधवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विपक्ष यह जानना चाहता है कि छात्रों पर गोली किसने चलाई, गोली चलाने का आदेश किसने दिया, एक छात्र की आंखों की रोशनी किस तरह गई और एक छात्र के कान में गोली किसने मारी। छात्रों पर लाठी चलाने और कथित तौर पर कीलों वाले डंडों के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया, इसका जवाब गृहमंत्री को देना चाहिए।

असम में 10 लाख रुपये तक की कृषि आय पर नहीं लगेगा टैक्स, सीएम हिमंत ने किया ऐलान ये खबर भी पढ़े : असम में 10 लाख रुपये तक की कृषि आय पर नहीं लगेगा टैक्स, सीएम हिमंत ने किया ऐलान

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस और आरएसी गृह मंत्रालय के अधीन हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने छात्रों पर कार्रवाई का आदेश दिया था या नहीं, उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए। अगर शाह ने आदेश दिया था तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए और अगर उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी तो भी उन्हें अपनी जिम्मेदारी को लेकर इस्तीफा देना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि अमित शाह संसद में आकर क्या भाषण देंगे। विपक्ष छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर स्पष्ट जवाब चाहता है। पिछले 20 दिनों से गृहमंत्री संसद में इस मुद्दे पर सामने नहीं आए और अब सत्र के अंतिम दौर में चर्चा की पेशकश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से यह कहा जा रहा है कि गृहमंत्री सभी सवालों का जवाब देंगे लेकिन विपक्ष पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह किस सवाल का जवाब चाहता है। वह छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा के पक्ष में नहीं हैं और इस मुद्दे पर खुले तौर पर अपनी बात रख रहे हैं।

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि सरकार छात्रों के विरोध-प्रदर्शन से जुड़े हर पहलू पर चर्चा के लिए तैयार है। शाह ने कहा कि विपक्ष बुधवार दोपहर तीन बजे तक लोकसभा अध्यक्ष को चर्चा के लिए पत्र दे तो सरकार तीन बजे से अगले दिन तीन बजे तक चर्चा कराने के लिए तैयार है और वह खुद पूरी चर्चा के दौरान सदन में मौजूद रहकर सभी सवालों का जवाब देंगे। मानसून सत्र शुरू होने के बाद से वह नियमित रूप से संसद आ रहे हैं और अपने कक्ष में मौजूद रहते हैं, लेकिन विपक्ष दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

हल्द्वानी कांग्रेस रैली में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का फूंका पुतला

हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के...
उत्तराखंड 
हल्द्वानी कांग्रेस रैली में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का फूंका पुतला

रूस पर प्रतिबंधों को लेकर नया बिल लाने पर अमेरिका चीन पर भड़का

चीनी दूतावास का जवाब चीन ऐसे प्रतिबंधों का विरोध करता है वाॅशिंगटन। अमेरिका की तरफ से रूस पर प्रतिबंध लगाने...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस पर प्रतिबंधों को लेकर नया बिल लाने पर अमेरिका चीन पर भड़का

जील इंडिया केमिकल्स मामले में हाई कोर्ट की सुनवाई पूरी

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने मेसर्स जील इंडिया केमिकल्स, रांची के प्रोपराइटर अजय जालान की ओर से दाखिल याचिका पर...
झारखंड 
जील इंडिया केमिकल्स मामले में हाई कोर्ट की सुनवाई पूरी

उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, कई सड़कें बंद

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी से लेकर बागेश्वर तक हो सकती हल्की बारिश देहरादून। उत्तराखंड के कई जिलों में गरज-चमक...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, कई सड़कें बंद

खेत से लौट रही महिलाओं पर भालू ने किया हमला, मची दहशत

भालू ने ग्रामीणों पर किया हमला, दो महिलाएं घायल, इलाज जारी कोर। कोरबा जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई-देवपहरी के जंगल...
छत्तीसगढ़ 
खेत से लौट रही महिलाओं पर भालू ने किया हमला, मची दहशत

उत्तर प्रदेश

नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

औरैया के लाल आर्यन सिंह राजावत ने नेपाल में जीता गोल्ड

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र के ग्राम मुड़ैना रूपशाह निवासी 15 वर्षीय युवा फुटबॉल खिलाड़ी आर्यन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया के लाल आर्यन सिंह राजावत ने नेपाल में जीता गोल्ड

यूपी के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज बारिश के आसार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में भीखेपुर-जुआ मार्ग पर बुधवार को पुलिस, स्वाट और सर्विलांस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी बदमाश घायल