यूपी के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज बारिश के आसार

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के 28 जनपदों में गरज-चमक, बिजली गिरने और बारिश के आसार है। ऐसा उप्र के मौसम विभाग लखनऊ ने चेतावनी जारी किया है। बारिश की संभावना को देखते हुए सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पांडेय ने किसानों एवं जनसामान्य को सावधानी से रहने की अपील किया है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर (सीएसए) के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक प्रदेश के मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर (भदोही), प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर, रायबरेली और अमेठी में तेज आंधी के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंकों के साथ हवा की गति करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

तिरंगा यात्राओं की धूम, मण्डल स्तर पर आयोजन  ये खबर भी पढ़े : तिरंगा यात्राओं की धूम, मण्डल स्तर पर आयोजन 

20 जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश

उन्होंने बताया कि उप्र में आठ जनपदों के अलावा 20 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश के मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर (भदोही), प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, झांसी, इटावा, आगरा, कानपुर देहात, उन्नाव और औरैया शामिल हैं।

इस तरह तत्कालिक चेतावनी में कुल 20 जिलों को हल्की से मध्यम बारिश, बिजली और तेज हवाओं के लिहाज से सतर्क रहने को कहा गया है। इनमें से पहले समूह के आठ जिले अधिक सक्रिय मौसम की चेतावनी वाले हैं।

मौसम वैज्ञानिक बोले- स्थानीय स्तर पर तेजी से बदल सकता है मौसम

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, मानसून की सक्रियता और वातावरण में पर्याप्त नमी के कारण उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में स्थानीय स्तर पर गरज-चमक वाले बादल विकसित हो रहे हैं। ऐसे में कम समय में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। डॉ. पांडेय ने कहा कि आंधी के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचना चाहिए तथा बिजली चमकने के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। वातावरण में नमी बढ़ने पर कुछ इलाकों में तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं।

किसानों को भी सतर्क रहने की जरूरत

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश और तेज हवा की स्थिति में किसानों को खेतों में खड़ी फसलों और तैयार उपज को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। बिजली चमकने के दौरान खेतों में काम करने से बचना और सुरक्षित स्थान पर रहना बेहतर होगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शिक्षक भर्ती पर बड़ी अपडेट, OBC आरक्षण पर कानूनी सलाह लेना एसएससी

कोलकाता। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर वर्ष 2025 की शिक्षक भर्ती में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण कितना होगा,...
पश्चिम बंगाल 
शिक्षक भर्ती पर बड़ी अपडेट, OBC आरक्षण पर कानूनी सलाह लेना एसएससी

नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

औरैया के लाल आर्यन सिंह राजावत ने नेपाल में जीता गोल्ड

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र के ग्राम मुड़ैना रूपशाह निवासी 15 वर्षीय युवा फुटबॉल खिलाड़ी आर्यन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया के लाल आर्यन सिंह राजावत ने नेपाल में जीता गोल्ड

यूपी के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज बारिश के आसार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में भीखेपुर-जुआ मार्ग पर बुधवार को पुलिस, स्वाट और सर्विलांस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

उत्तर प्रदेश