घाटकोपर में पहाड़ी धसी, मलबे में दबकर 6 लोगों की मौत

अशोक नगर में हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका, फायर ब्रिगेड, NDRF और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुंबई (महाराष्ट्र)। मुंबई के उपनगर घाटकोपर के अशोक नगर में बुधवार को तड़के पहाड़ी का हिस्सा धसककर गौसिया चॉल के छह घरों पर गिर जाने से 6 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और पुलिस जवान राहत और बचाव अभियान में लगे हुए हैं।

क्षेत्रीय पुलिस उपायुक्त ने बताया कि यह हादसा तड़के करीब सवा तीन बजे का है। भूस्खलन के मलबे से अब तक 6 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। अभी भी करीब छह लोगों के दबे होने की आशंका है।मुंबई की महापौर रितु तावड़े ने बताया कि मलबे की चपेट में कई घर आए हैं। इलाके के कुछ घरों को नोटिस जारी किए गए थे। अब पूरे मामले की समीक्षा की जाएगी।

गंदगी और कॉकरोच मिलने पर Blinkit यूनिट का लाइसेंस निलंबित ये खबर भी पढ़े : गंदगी और कॉकरोच मिलने पर Blinkit यूनिट का लाइसेंस निलंबित

उपनगर जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों को ३-३ लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने की घोषणा की है। जिलाधिकारी के अनुसार, प्रशासन की पहली प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और आसपास के जोखिम वाले घरों को सुरक्षित करना है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

औरैया के लाल आर्यन सिंह राजावत ने नेपाल में जीता गोल्ड

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र के ग्राम मुड़ैना रूपशाह निवासी 15 वर्षीय युवा फुटबॉल खिलाड़ी आर्यन...

यूपी के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज बारिश के आसार

पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में भीखेपुर-जुआ मार्ग पर बुधवार को पुलिस, स्वाट और सर्विलांस...

उत्तर प्रदेश