नोएडा एयरपोर्ट पर बारिश के बाद भरा पानी, 30 मिनट में निकासी का दावा

जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पार्किंग जाने वाला रास्ता हुआ प्रभावित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

खराब मौसम में धर्मशाला की उड़ान रद्द

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के परिसर मे मंगलवार को हुई तेज बारिश में पानी भर गया। पानी से पार्किंग तक जाने वाला रास्ता बाधित हो गया। वही एयरपोर्ट के जनसंपर्क विभाग द्वारा दावा किया गया है कि पानी भरने के 30 मिनट के अंदर ही परिसर से पानी साफ कर दिया गया, तथा विमानों का आवागम सामान्य हो गया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो में जलभराव के बाद एयरपोर्ट के कर्मचारी पानी निकालने का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे हैं । लोगों ने इसके वीडियो बना लिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। खराब मौसम के कारण मंगलवार को धर्मशाला की उड़ान भी रद्द कर दी गई। नोएडा एयरपोर्ट कैट-थ्री टेक्नोलॉजी से लैस है और यहां पर मूसलाधार बारिश और कोहरे के दौरान भी सुरक्षित लैंडिंग हो सकती है।

तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबकर मौत,3 घंटे बाद मिला शव ये खबर भी पढ़े : तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबकर मौत,3 घंटे बाद मिला शव

यह एयरपोर्ट, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। यहां से 15 जून को कॉमर्शियल उड़ान शुरू हुई थी। अभी दो महीने भी पूरे नहीं हुए हैं कि यहां की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लगने लगे हैं। मंगलवार को दोपहर के बाद जब बारिश शुरू हुई, तो एयरपोर्ट के टर्मिनल से निकलकर पार्किंग और टैक्सी स्टैंड तक जाने वाले अंडरग्राउंड कंपाउंड में बने सब-वे में पानी भरने लगा। कुछ ही वक्त में पानी पूरे कंपाउंड में फैल गया। यात्रियों को भी परेशानी हुई और उन्हें घूमकर दूसरे रास्ते से एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार तक जाना पड़ा।

कुछ लोगों ने जलभराव की

वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर व्यवस्थाओं पर सवाल उठाया है। लोगों का कहना है कि 11 हजार करोड़ रुपये से बनकर तैयार हुए इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जल निकासी की व्यवस्था तक नहीं है।वही एयरपोर्ट के जनसंपर्क विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर इस मामले में कहा बारिश के बाद टर्मिनल और पार्किंग एरिया को जोड़ने वाले मार्ग पर पानी भर गया था, लेकिन एयरपोर्ट की टीम ने 30 मिनट के अंदर ही व्यवस्था को सामान्य कर दिया। इससे उड़ानों के संचालन या एयरपोर्ट के कामकाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शिक्षक भर्ती पर बड़ी अपडेट, OBC आरक्षण पर कानूनी सलाह लेना एसएससी

कोलकाता। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर वर्ष 2025 की शिक्षक भर्ती में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण कितना होगा,...
पश्चिम बंगाल 
शिक्षक भर्ती पर बड़ी अपडेट, OBC आरक्षण पर कानूनी सलाह लेना एसएससी

नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

औरैया के लाल आर्यन सिंह राजावत ने नेपाल में जीता गोल्ड

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र के ग्राम मुड़ैना रूपशाह निवासी 15 वर्षीय युवा फुटबॉल खिलाड़ी आर्यन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया के लाल आर्यन सिंह राजावत ने नेपाल में जीता गोल्ड

यूपी के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज बारिश के आसार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में भीखेपुर-जुआ मार्ग पर बुधवार को पुलिस, स्वाट और सर्विलांस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

उत्तर प्रदेश