तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबकर मौत,3 घंटे बाद मिला शव

एसडीआरएफ एक घंटे देरी से आने का परिजनों का आरोप, अवैध खनन से तालाब के जानलेवा होने का दावा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहनलालगंज, लखनऊ । मोहनलालगंज के मऊ गांव में मंगलवार दोपहर खेत से लौटकर तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की तलाश के बाद युवक का शव घटनास्थल से करीब 30 मीटर दूर से बरामद किया गया।

मऊ गांव निवासी 30 वर्षीय नीरज
मंगलवार सुबह गांव के बाहर खेतों में दवा डालने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वह खेत से लौटे और तालाब किनारे साइकिल खड़ी कर हाथ-पैर धोने पहुंचे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी तलाश के बावजूद नीरज का पता नहीं चल सका।

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र ये खबर भी पढ़े : यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

WhatsApp Image 2026-08-11 at 19.00.16
मृतक नीरज

सूचना पर एसीपी मोहनलालगंज राजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर रामबाबू ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया था। टीम ने तालाब में खोजबीन शुरू की। करीब तीन घंटे बाद शव डूबने वाली जगह से लगभग 30 मीटर दूर बरामद कर लिया गया।एसडीआरएफ पर पेट्रोल के लिए इंतजार कराने का आरोप मृतक के भाई मुकेश ने आरोप लगाया कि सूचना के करीब एक घंटे बाद एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। उनका आरोप है कि टीम ने पहले एक हजार रुपये का पेट्रोल मंगवाया, इसके बाद ही तालाब में तलाश शुरू की गई। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों ने खनन से तालाब गहरा होने का लगाया आरोप...
ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पहले खनन माफियाओं ने रात के अंधेरे में तालाब से बड़ी मात्रा में मिट्टी निकाल ली थी। इसके चलते तालाब कई जगह बेतरतीब ढंग से गहरा हो गया और जानलेवा स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने तालाब में हुए कथित अवैध खनन की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

तालाब किनारे रोते-बिलखते रहे परिजन....
नीरज के डूबने की सूचना मिलते ही परिवार के लोग तालाब किनारे पहुंच गए। शव मिलने तक परिजन बेसुध होकर रोते-बिलखते रहे। ग्रामीण और महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए। शव बाहर निकलते ही मौके पर माहौल गमगीन हो गया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्रोविंशियल फिजियोथैरेपिस्ट एसो ने पद्मश्री डॉ सोनिया नित्यानंद को दी बधाई

लखनऊ। प्रोविंशियल फिजियोथेरेपिस्ट एसो के प्रतिनिधिमंडल की ओर से  कुलपति प्रोफेसर डॉ. सोनिया नित्यानंद से शिष्टाचार भेंट की गई। इस...
उत्तर प्रदेश 
प्रोविंशियल फिजियोथैरेपिस्ट एसो ने पद्मश्री डॉ सोनिया नित्यानंद को दी बधाई

बीके शुक्ला रालोद में शामिल 

लखनऊ । रायबरेली निवासी बीके शुक्ला, पूर्व प्रत्याशी स्नातक लखनऊ खंड ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बीके शुक्ला रालोद में शामिल 

जूट बैग और चिकनकारी का प्रशिक्षण शुरु 

तरुणमित्र।  मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, लखनऊ में 50 महिलाओं का 15 दिवसीय प्रशिक्षण आज से आरंभ हो गया। इसमें 25...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जूट बैग और चिकनकारी का प्रशिक्षण शुरु 

लोहिया संस्थान ने रोबोटिक सर्जरी को लेकर उत्साह

लखनऊ। डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी के परिणाम बहुत अच्छे आए हैं। विभाग...