पीजीआई में अब नियमित ईएनटी ओपीडी सेवाएं संचालित
लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में अब प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को नियमित ईएनटी ओपीडी सेवाएं संचालित की जा रही हैं। कान , नाक एवं गला विभाग में डॉ.मोहम्मद आकिब ने असिस्टेंट प्रोफेसर (ओटोरहिनोलैरिंगोलॉजी) के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है ,जो एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।
ओपीडी में इन समस्याओं का विशेषज्ञ परामर्श व उपचार
कान, नाक एवं गले के सभी सामान्य एवं जटिल रोग,सड़क दुर्घटना एवं अन्य चोटों के कारण होने वाली श्रवण क्षमता में कमी ,चेहरे की नस का पक्षाघात ,नाक या कान से मस्तिष्क मेरु द्रव्य का मिश्रण ,गर्दन की चोट कान-नाक-गले की ट्रामा संबंधी चीजों का मूल्यांकन एवं उपचार,नाक, साइनस, कान एवं गले से संबंधित रोगों की एंडोस्कोपिक एवं शल्य चिकित्सा संबंधी सेवाए, ट्रामा और कान, नाक एवं गले से संबंधित किसी भी समस्या के लिए मरीज प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को ईएनटी ओपीडी, एपेक्स ट्रॉमा सेंटर, पीजीआई, में विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
