अमित शाह का विपक्ष को बड़ा जवाब, बोले सदन में हर सवाल का देंगे जवाब 

विपक्ष चर्चा के लिए पत्र दे, सरकार 3 बजे से अगले दिन 3 बजे तक चर्चा को तैयार: अमित शाह

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • शाह ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का भी लगाया आरोप

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष आज दोपहर तीन बजे तक लोकसभा अध्यक्ष को चर्चा के लिए पत्र दे, सरकार तीन बजे से अगले दिन तीन बजे तक चर्चा कराने के लिए तैयार है और वह स्वयं सदन में मौजूद रहकर सभी सवालों का जवाब देंगे।

शाह ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संसद का मानसून सत्र शुरू होने के बाद से वह नियमित रूप से संसद आ रहे हैं और अपने कक्ष में मौजूद रहते हैं, लेकिन विपक्ष दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है। ऐसे में सदन के भीतर जाकर भी क्या किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब जनता को तय करना चाहिए कि वास्तव में कौन भाग रहा है।

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी को भेंट की भगवान गणेश की मूर्ति ये खबर भी पढ़े : राघव चड्ढा ने पीएम मोदी को भेंट की भगवान गणेश की मूर्ति

गृह मंत्री ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार नीट से संबंधित छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के सभी पहलुओं पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की शुरुआती मांग थी कि चर्चा के लिए समय निर्धारित किया जाए और सरकार इसके लिए सहमत हो। वह स्वयं भी संसद में उठाए जाने वाले हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष चर्चा होने ही नहीं देना चाहता।

उन्होंने कहा कि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। शाह ने कहा कि सरकार केवल बयान देने के बजाय संसदीय नियमों और स्थापित प्रक्रियाओं के तहत विस्तृत चर्चा के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि गंभीर विषयों पर संसद में विस्तार से चर्चा होती है और यही संसदीय तरीका है।

शाह ने कहा कि वह चर्चा को आज दोपहर तीन बजे से शुरू कर अगले दिन तीन बजे तक जारी रखने के लिए तैयार हैं। जरूरत पड़ने पर देर रात तक सदन में बैठने और चर्चा जारी रखने के लिए भी वह तैयार हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि लोकसभा अध्यक्ष अनुमति दें तो प्रश्नकाल को स्थगित कर चर्चा को आगे बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि वह पूरी चर्चा के दौरान सदन में बैठेंगे, सभी सदस्यों की बातें सुनेंगे, महत्वपूर्ण बिंदुओं पर नोट्स लेंगे और हर सवाल का जवाब देंगे, ताकि देश की जनता के सामने पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सके। गृह मंत्री ने विपक्ष से कहा कि अब उसे तय करना है कि वह संसद में चर्चा करना चाहता है या हंगामा करना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। विपक्ष को संसद की कार्यवाही चलने देनी चाहिए।

शाह ने यह भी कहा कि ‘लापता’ और ‘भाग गए’ जैसे शब्द हाल के समय में देश के सार्वजनिक और संसदीय विमर्श में अधिक सुनाई देने लगे हैं। उन्होंने विपक्ष द्वारा उनकी संसद में मौजूदगी को लेकर उठाए जा रहे सवालों के संदर्भ में कहा कि वह सत्र शुरू होने के बाद से लगातार संसद आ रहे हैं और सदन की कार्यवाही चलने की स्थिति में सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बिग बॉस 20 को लेकर सलमान खान ने खोला बड़ा राज , ट्रेलर जारी

रियलिटी शो 'बिग बॉस हिंदी' अपने 20वें सीजन के साथ नए ट्विस्ट और बदले हुए गेमप्ले के साथ वापसी के...
मनोरंजन 
बिग बॉस 20 को लेकर सलमान खान ने खोला बड़ा राज , ट्रेलर जारी

हल्द्वानी कांग्रेस रैली में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का फूंका पुतला

हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के...
उत्तराखंड 
हल्द्वानी कांग्रेस रैली में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का फूंका पुतला

रूस पर प्रतिबंधों को लेकर नया बिल लाने पर अमेरिका चीन पर भड़का

चीनी दूतावास का जवाब चीन ऐसे प्रतिबंधों का विरोध करता है वाॅशिंगटन। अमेरिका की तरफ से रूस पर प्रतिबंध लगाने...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस पर प्रतिबंधों को लेकर नया बिल लाने पर अमेरिका चीन पर भड़का

जील इंडिया केमिकल्स मामले में हाई कोर्ट की सुनवाई पूरी

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने मेसर्स जील इंडिया केमिकल्स, रांची के प्रोपराइटर अजय जालान की ओर से दाखिल याचिका पर...
झारखंड 
जील इंडिया केमिकल्स मामले में हाई कोर्ट की सुनवाई पूरी

उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, कई सड़कें बंद

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी से लेकर बागेश्वर तक हो सकती हल्की बारिश देहरादून। उत्तराखंड के कई जिलों में गरज-चमक...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, कई सड़कें बंद

उत्तर प्रदेश

नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

औरैया के लाल आर्यन सिंह राजावत ने नेपाल में जीता गोल्ड

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र के ग्राम मुड़ैना रूपशाह निवासी 15 वर्षीय युवा फुटबॉल खिलाड़ी आर्यन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया के लाल आर्यन सिंह राजावत ने नेपाल में जीता गोल्ड

यूपी के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज बारिश के आसार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में भीखेपुर-जुआ मार्ग पर बुधवार को पुलिस, स्वाट और सर्विलांस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी बदमाश घायल