खेत से लौट रही महिलाओं पर भालू ने किया हमला, मची दहशत

डीडासरई-देवपहरी के जंगल का मामला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • भालू ने ग्रामीणों पर किया हमला, दो महिलाएं घायल, इलाज जारी

कोर। कोरबा जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई-देवपहरी के जंगल में बुधवार को भालू के हमले से दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों महिलाएं खेत में काम करने के बाद वापस लौट रही थीं, इसी दौरान जंगल के रास्ते में उनका सामना भालू से हो गया। अचानक हुए हमले में मूल्यारो बाई (50) और समारी बाई (14) घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, भालू ने दोनों पर हमला कर दिया, जिससे उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आई हैं। इनमें कुछ जख्म गहरे हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

बिलासपुर सेंट्रल जेल: उम्रकैद के कैदी ने गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदकर दी जान ये खबर भी पढ़े : बिलासपुर सेंट्रल जेल: उम्रकैद के कैदी ने गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदकर दी जान

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जानकारी जुटाई। रेंजर द्वारा दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए लेमरू अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा रेफर किया गया।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दोनों का उपचार जारी है। उपचार के बाद दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, वन विभाग की ओर से घायलों के उपचार के लिए तत्कालिक सहायता राशि भी उपलब्ध कराई गई है। घटना के बाद से डीडासरई-देवपहरी सहित जंगल से लगे क्षेत्रों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि वन क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही बनी रहती है, ऐसे में खेतों और जंगल से होकर आने-जाने वाले लोगों को लगातार खतरा बना रहता है। वन विभाग ने भी ग्रामीणों को जंगल में अकेले नहीं जाने और आवाजाही के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गोद में बच्चे, सामने जलभराव...पानी में डूबे रास्ते पर महिलाओं का आक्रोश

प्रशासन से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में बुधवार काे गोद में...
उत्तर प्रदेश 
गोद में बच्चे, सामने जलभराव...पानी में डूबे रास्ते पर महिलाओं का आक्रोश

हाउस टैक्स के खिलाफ आंदोलन में आया नया मोड़

बढ़ा टैक्स वापस नहीं हुआ तो बाजार बंद कराने की तैयारी तेज
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाउस टैक्स के खिलाफ आंदोलन में आया नया मोड़

राजगंज की दो पंचायतों में तृणमूल की हार, भाजपा ने संभाली कमान

18 पर तृणमूल कांग्रेस और तीन पर भाजपा का कब्जा जलपाईगुड़ी। जिले के राजगंज में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका...
पश्चिम बंगाल 
राजगंज की दो पंचायतों में तृणमूल की हार, भाजपा ने संभाली कमान

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव

--सत्ता से लेकर विपक्ष सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव

बिग बॉस 20 को लेकर सलमान खान ने खोला बड़ा राज , ट्रेलर जारी

रियलिटी शो 'बिग बॉस हिंदी' अपने 20वें सीजन के साथ नए ट्विस्ट और बदले हुए गेमप्ले के साथ वापसी के...
मनोरंजन 
बिग बॉस 20 को लेकर सलमान खान ने खोला बड़ा राज , ट्रेलर जारी

उत्तर प्रदेश

गोद में बच्चे, सामने जलभराव...पानी में डूबे रास्ते पर महिलाओं का आक्रोश

प्रशासन से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में बुधवार काे गोद में...
उत्तर प्रदेश 
गोद में बच्चे, सामने जलभराव...पानी में डूबे रास्ते पर महिलाओं का आक्रोश

हाउस टैक्स के खिलाफ आंदोलन में आया नया मोड़

बढ़ा टैक्स वापस नहीं हुआ तो बाजार बंद कराने की तैयारी तेज
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाउस टैक्स के खिलाफ आंदोलन में आया नया मोड़

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव

--सत्ता से लेकर विपक्ष सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव

नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में