राजगंज की दो पंचायतों में तृणमूल की हार, भाजपा ने संभाली कमान

भाजपा ने संभाला प्रधान-उपप्रधान का पद

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • 18 पर तृणमूल कांग्रेस और तीन पर भाजपा का कब्जा

जलपाईगुड़ी। जिले के राजगंज में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सुखानी और माझियाली ग्राम पंचायतों में प्रधान और उपप्रधान के पद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खाते में चले गए है। बुधवार को बोर्ड गठन के बाद दोनों पंचायतों में भाजपा के प्रतिनिधियों ने जिम्मेदारी संभाल ली।

सुखानी ग्राम पंचायत में भाजपा के उत्तम राय प्रधान और सबिता विश्वास उपप्रधान चुनी गई। वर्ष 2023 के पंचायत चुनाव में यहां कुल 21 सीटों में से 18 पर तृणमूल कांग्रेस और तीन पर भाजपा का कब्जा था। इसके बावजूद बुधवार को बोर्ड गठन के दौरान भाजपा प्रधान और उपप्रधान का पद हासिल करने में सफल रही। बैठक में कुल 16 सदस्य उपस्थित हुए, जिनमें 13 तृणमूल कांग्रेस के सदस्य थे।

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के हाथ की सर्जरी ये खबर भी पढ़े : बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के हाथ की सर्जरी

वहीं, माझियाली ग्राम पंचायत में भी तृणमूल कांग्रेस को सत्ता गंवानी पड़ी। यहां कुल 19 सीटों में तृणमूल कांग्रेस के 12, भाजपा के छह और माकपा के एक सदस्य हैं। बोर्ड गठन के दौरान तृणमूल के 12 और भाजपा के छह सदस्य उपस्थित रहे। इसके बावजूद प्रधान और उपप्रधान पद भाजपा के प्रतिनिधियों को मिले। यहां सुग्रीव राय प्रधान और रिंकू घोरामी राय उपप्रधान बनी।

बताया जा रहा है कि राज्य में राजनीतिक समीकरण बदलने के बाद पिछले जून महीने में सुखानी और माझियाली, दोनों ग्राम पंचायतों के तृणमूल कांग्रेस के प्रधानों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद दोनों पंचायतों में नए सिरे से बोर्ड गठन की प्रक्रिया शुरू हुई।

बुधवार को बोर्ड गठन के साथ ही दोनों ग्राम पंचायतों में प्रधान और उपप्रधान के पद भाजपा के हाथ में चले गए। बहुमत तृणमूल कांग्रेस के पास होने के बावजूद भाजपा का दोनों पंचायतों में शीर्ष पदों पर कब्जा करना इलाके की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले सीएम मान

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की पैरोल का मामला गरमा...
राष्ट्रीय  राज्य  पंजाब 
 जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले सीएम मान

हरियाणा के नूंह में मदरसा छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

नूंह। हरियाणा राज्य के नूंह ज़िले में पसमांदा विकास फाउंडेशन की ओर से बुधवार को देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का...
राज्य  हरियाणा 
हरियाणा के नूंह में मदरसा छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

गोद में बच्चे, सामने जलभराव...पानी में डूबे रास्ते पर महिलाओं का आक्रोश

प्रशासन से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में बुधवार काे गोद में...
उत्तर प्रदेश 
गोद में बच्चे, सामने जलभराव...पानी में डूबे रास्ते पर महिलाओं का आक्रोश

हाउस टैक्स के खिलाफ आंदोलन में आया नया मोड़

बढ़ा टैक्स वापस नहीं हुआ तो बाजार बंद कराने की तैयारी तेज
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाउस टैक्स के खिलाफ आंदोलन में आया नया मोड़

राजगंज की दो पंचायतों में तृणमूल की हार, भाजपा ने संभाली कमान

18 पर तृणमूल कांग्रेस और तीन पर भाजपा का कब्जा जलपाईगुड़ी। जिले के राजगंज में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका...
पश्चिम बंगाल 
राजगंज की दो पंचायतों में तृणमूल की हार, भाजपा ने संभाली कमान

उत्तर प्रदेश

गोद में बच्चे, सामने जलभराव...पानी में डूबे रास्ते पर महिलाओं का आक्रोश

प्रशासन से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में बुधवार काे गोद में...
उत्तर प्रदेश 
गोद में बच्चे, सामने जलभराव...पानी में डूबे रास्ते पर महिलाओं का आक्रोश

हाउस टैक्स के खिलाफ आंदोलन में आया नया मोड़

बढ़ा टैक्स वापस नहीं हुआ तो बाजार बंद कराने की तैयारी तेज
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाउस टैक्स के खिलाफ आंदोलन में आया नया मोड़

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव

--सत्ता से लेकर विपक्ष सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव

नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में