गोद में बच्चे, सामने जलभराव...पानी में डूबे रास्ते पर महिलाओं का आक्रोश

महिलाओं ने सड़क पर किया जोरदार प्रदर्शन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • प्रशासन से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में बुधवार काे गोद में बच्चाें काे लेकर मेड़िया गांव की महिलाओं ने सड़क पर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। सीखड़ विकासखंड के मेड़िया गांव की इन महिलाओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बाद हालात बदतर हो गए हैं। गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर तीन से चार फीट तक पानी भर जाने से आवागमन लगभग ठप हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सबसे बड़ी परेशानी मरीजों और बुजुर्गों को लेकर है। किसी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो गया है।

बच्चे भी नहीं जा पा रहे स्कूल
जलभराव और कीचड़ के कारण बच्चों का स्कूल जाना प्रभावित है। वहीं ग्रामीणों का दैनिक कामकाज भी बाधित हो रहा है। गंदगी के बीच जमा पानी से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

खागा तहसील में बैनामा ऑफिस का राहुल बाबू एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा ये खबर भी पढ़े : खागा तहसील में बैनामा ऑफिस का राहुल बाबू एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा

ग्रामीणों ने साफ-सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी निकालने के लिए मोनोब्लॉक पंप लगाने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन दूसरे मोहल्ले की महिलाओं के विरोध के कारण पानी निकालने का काम नहीं हो सका।

राजमार्ग पर आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने प्रशासन से तत्काल सड़क को ऊंचा कराने और गांव में स्थायी पक्की नाली एवं जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चुनार-अदलपुरा राजमार्ग-74 के पास बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रेमलता सिंह, नीलम पटेल, रीता पटेल, नेहा पटेल, सुधा, आलोक सिंह, रामशिला, सुशीला, शिवलाल प्रजापति समेत अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव में जलनिकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले सीएम मान

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की पैरोल का मामला गरमा...
राष्ट्रीय  राज्य  पंजाब 
 जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले सीएम मान

हरियाणा के नूंह में मदरसा छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

नूंह। हरियाणा राज्य के नूंह ज़िले में पसमांदा विकास फाउंडेशन की ओर से बुधवार को देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का...
राज्य  हरियाणा 
हरियाणा के नूंह में मदरसा छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

गोद में बच्चे, सामने जलभराव...पानी में डूबे रास्ते पर महिलाओं का आक्रोश

प्रशासन से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में बुधवार काे गोद में...
उत्तर प्रदेश 
गोद में बच्चे, सामने जलभराव...पानी में डूबे रास्ते पर महिलाओं का आक्रोश

हाउस टैक्स के खिलाफ आंदोलन में आया नया मोड़

बढ़ा टैक्स वापस नहीं हुआ तो बाजार बंद कराने की तैयारी तेज
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाउस टैक्स के खिलाफ आंदोलन में आया नया मोड़

राजगंज की दो पंचायतों में तृणमूल की हार, भाजपा ने संभाली कमान

18 पर तृणमूल कांग्रेस और तीन पर भाजपा का कब्जा जलपाईगुड़ी। जिले के राजगंज में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका...
पश्चिम बंगाल 
राजगंज की दो पंचायतों में तृणमूल की हार, भाजपा ने संभाली कमान

उत्तर प्रदेश

गोद में बच्चे, सामने जलभराव...पानी में डूबे रास्ते पर महिलाओं का आक्रोश

प्रशासन से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में बुधवार काे गोद में...
उत्तर प्रदेश 
गोद में बच्चे, सामने जलभराव...पानी में डूबे रास्ते पर महिलाओं का आक्रोश

हाउस टैक्स के खिलाफ आंदोलन में आया नया मोड़

बढ़ा टैक्स वापस नहीं हुआ तो बाजार बंद कराने की तैयारी तेज
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाउस टैक्स के खिलाफ आंदोलन में आया नया मोड़

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव

--सत्ता से लेकर विपक्ष सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव

नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में