बिग बॉस 20 को लेकर सलमान खान ने खोला बड़ा राज , ट्रेलर जारी

हर कंटेस्टेंट को मिलेगा 'एक्स्ट्रा जीवनदान'

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रियलिटी शो 'बिग बॉस हिंदी' अपने 20वें सीजन के साथ नए ट्विस्ट और बदले हुए गेमप्ले के साथ वापसी के लिए तैयार है। जियोहॉटस्टार और कलर्स ने शो का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें सलमान खान ने इस सीजन के सबसे बड़े ट्विस्ट 'एक्स्ट्रा जीवनदान' से पर्दा उठाया। ट्रेलर में सलमान एक मुकाबले के बीच पहुंचकर गेम रोकते हैं और अपने खास अंदाज में कहते हैं, "बिग बॉस में मिलेगा, मेरी जान... एक्स्ट्रा जीवनदान।"

नए ट्विस्ट के मुताबिक, इस बार घर में हर कंटेस्टेंट को एक अतिरिक्त मौका मिलने वाला है। हालांकि यह जीवनदान कब, कैसे और किस परिस्थिति में काम आएगा, इसकी पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। यही इस सीजन के सबसे बड़े सस्पेंस में से एक होगा। शो के ट्रेलर से साफ है कि इस बार प्रतियोगियों के लिए सुरक्षित तरीके से खेलना आसान नहीं होगा। उन्हें जोखिम उठाने, रणनीति बदलने और सही समय पर मिले इस अतिरिक्त मौके का इस्तेमाल करने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 1.6 लाख गोविंदाओं के लिए बीमा सुरक्षा! ये खबर भी पढ़े : महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 1.6 लाख गोविंदाओं के लिए बीमा सुरक्षा!

20वें सीजन के ऐतिहासिक पड़ाव पर जियोस्टार में हिंदी एवं इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस के हेड आलोक जैन ने कहा कि 20 सीजन पूरे करना किसी भी एंटरटेनमेंट फ्रेंचाइजी के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि इस बार गेमप्ले में नई परतें और चुनौतियां जोड़ी गई हैं, जो प्रतियोगियों को लगातार अपनी रणनीतियों पर दोबारा विचार करने के लिए मजबूर करेंगी। वहीं सलमान खान ने कहा कि हर साल बिग बॉस का गेम बदलता है, लेकिन इस बार खेलने का तरीका भी बदलने वाला है। 'बिग बॉस हिंदी सीजन 20' का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर से जियोहॉटस्टार और कलर्स पर होगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गोद में बच्चे, सामने जलभराव...पानी में डूबे रास्ते पर महिलाओं का आक्रोश

प्रशासन से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में बुधवार काे गोद में...
उत्तर प्रदेश 
गोद में बच्चे, सामने जलभराव...पानी में डूबे रास्ते पर महिलाओं का आक्रोश

हाउस टैक्स के खिलाफ आंदोलन में आया नया मोड़

बढ़ा टैक्स वापस नहीं हुआ तो बाजार बंद कराने की तैयारी तेज
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाउस टैक्स के खिलाफ आंदोलन में आया नया मोड़

राजगंज की दो पंचायतों में तृणमूल की हार, भाजपा ने संभाली कमान

18 पर तृणमूल कांग्रेस और तीन पर भाजपा का कब्जा जलपाईगुड़ी। जिले के राजगंज में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका...
पश्चिम बंगाल 
राजगंज की दो पंचायतों में तृणमूल की हार, भाजपा ने संभाली कमान

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव

--सत्ता से लेकर विपक्ष सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव

बिग बॉस 20 को लेकर सलमान खान ने खोला बड़ा राज , ट्रेलर जारी

रियलिटी शो 'बिग बॉस हिंदी' अपने 20वें सीजन के साथ नए ट्विस्ट और बदले हुए गेमप्ले के साथ वापसी के...
मनोरंजन 
बिग बॉस 20 को लेकर सलमान खान ने खोला बड़ा राज , ट्रेलर जारी

उत्तर प्रदेश

गोद में बच्चे, सामने जलभराव...पानी में डूबे रास्ते पर महिलाओं का आक्रोश

प्रशासन से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में बुधवार काे गोद में...
उत्तर प्रदेश 
गोद में बच्चे, सामने जलभराव...पानी में डूबे रास्ते पर महिलाओं का आक्रोश

हाउस टैक्स के खिलाफ आंदोलन में आया नया मोड़

बढ़ा टैक्स वापस नहीं हुआ तो बाजार बंद कराने की तैयारी तेज
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाउस टैक्स के खिलाफ आंदोलन में आया नया मोड़

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव

--सत्ता से लेकर विपक्ष सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव

नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में