पेट्रोल-डीजल सेस पर भाजपा नेता का सरकार पर बड़ा आरोप

हर बार की तरह इस बार भी दावा झूठा निकला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • भाजपा का आरोप कांग्रेस ने किए बड़े दावे, सत्ता में आते ही जनता पर करों का बोझ 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर 60 पैसे सेस लगाए जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता हासिल करने से पहले कांग्रेस ने जनता से बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन सरकार बनने के बाद लोगों पर तरह-तरह के शुल्क और करों का बोझ डाला जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने बुधवार काे कहा कि सरकार पहले ही दो बार वैट बढ़ा चुकी है और अब पेट्रोल तथा डीजल पर 60 पैसे का सेस लगाया गया है। उन्होंने इसे अनाथ एवं विधवा सेस के नाम पर जनता से पैसे वसूलकर सरकार चलाने का प्रयास बताया।

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक ये खबर भी पढ़े : हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में भी सरकार को चेताया था कि पेट्रोलियम उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने का व्यापक असर पड़ता है और इससे परिवहन महंगा होने के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ती हैं। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री ने सदन में कहा था कि यह केवल एक प्रावधान है और सरकार इसे लागू नहीं करने जा रही है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का यह दावा भी गलत साबित हुआ है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है और यहां यातायात तथा आपूर्ति व्यवस्था मुख्य रूप से सड़क मार्ग पर निर्भर है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा और महंगाई बढ़ेगी।

जयराम ठाकुर ने सरकार की शुल्क लगाने की प्रवृत्ति पर उच्च न्यायालय की टिप्पणी का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने सरकार के एक आदेश को रद्द करते हुए कर लगाने के मामले में बुद्धिमत्ता और संवेदनशीलता बरतने की नसीहत दी है।

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सरकार जनता पर लगातार नए शुल्क और कर लगाने की नीति पर रोक लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को ‘सुख’ के नाम पर शुल्क की सरकार चलाने के बजाय आम जनता को राहत देने की दिशा में काम करना चाहिए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लोकसभा की 543 सीटें स्थायी रखने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित

सीएम विजय ने पेश किया प्रस्ताव, विधानसभा में सर्वसम्मति से पास चेन्नई। लोकसभा में सांसदों की मौजूदा संख्या 543 को...
राष्ट्रीय 
लोकसभा की 543 सीटें स्थायी रखने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित

गृहमंत्री के चर्चा के प्रस्ताव पर राहुल गाधी का करारा जवाब

संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में बोले राहुल गांधी नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संसद में...
राष्ट्रीय 
गृहमंत्री के चर्चा के प्रस्ताव पर राहुल गाधी का करारा जवाब

अमित शाह का विपक्ष को बड़ा जवाब, बोले सदन में हर सवाल का देंगे जवाब 

शाह ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का भी लगाया आरोप नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...
राष्ट्रीय 
अमित शाह का विपक्ष को बड़ा जवाब, बोले सदन में हर सवाल का देंगे जवाब 

पेट्रोल-डीजल सेस पर भाजपा नेता का सरकार पर बड़ा आरोप

भाजपा का आरोप कांग्रेस ने किए बड़े दावे, सत्ता में आते ही जनता पर करों का बोझ  शिमला। हिमाचल प्रदेश...
हिमाचल 
पेट्रोल-डीजल सेस पर भाजपा नेता का सरकार पर बड़ा आरोप

युवा देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की बड़ी शक्ति: मोदी

युवाओं की सराहना, साझा किया सुभाषित  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं की भूमिका और उनके सेवाभाव की सराहना...
राष्ट्रीय 
युवा देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की बड़ी शक्ति: मोदी

उत्तर प्रदेश

नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

औरैया के लाल आर्यन सिंह राजावत ने नेपाल में जीता गोल्ड

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र के ग्राम मुड़ैना रूपशाह निवासी 15 वर्षीय युवा फुटबॉल खिलाड़ी आर्यन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया के लाल आर्यन सिंह राजावत ने नेपाल में जीता गोल्ड

यूपी के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज बारिश के आसार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में भीखेपुर-जुआ मार्ग पर बुधवार को पुलिस, स्वाट और सर्विलांस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी बदमाश घायल