भगवान शिव-राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला पहुंचा कटघोरा

युवक के खिलाफ धारा 299 के तहत एफआईआर दर्ज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • स्थानीय लोगों और भाजपा नेताओं में भारी आक्रोश
  • पुलिस मामले की जांच जु्टी

कोरबा/कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर भगवान शिव, भगवान राम और सनातन धर्म से जुड़ी कथित आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों और भाजपा नेताओं में आक्रोश देखने को मिला। शिकायत के बाद कटघोरा पुलिस ने युवक नितेश मिरी उर्फ मिंटू मिरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सावन पर्व के दौरान मांस सेवन को लेकर एक वीडियो आरोपित के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वीडियो के साथ की गई टिप्पणी में भगवान शिव, भगवान राम तथा सनातन देवी-देवताओं को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया। पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने 500 करोड़ के एआई मिशन को दी मंजूरी ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने 500 करोड़ के एआई मिशन को दी मंजूरी

मामले को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज डिकसेना सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक कटघोरा थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए सोशल मीडिया पोस्ट पर आपत्ति जताई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शिकायतकर्ताओं ने कहा कि सावन का महीना श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। ऐसे समय में भगवान शिव और सनातन धर्म से जुड़े देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

शिकायत प्राप्त होने के बाद कटघोरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपित नितेश मिरी उर्फ मिंटू मिरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत एफआईआर दर्ज की। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट और उससे जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लोकसभा की 543 सीटें स्थायी रखने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित

सीएम विजय ने पेश किया प्रस्ताव, विधानसभा में सर्वसम्मति से पास चेन्नई। लोकसभा में सांसदों की मौजूदा संख्या 543 को...
राष्ट्रीय 
लोकसभा की 543 सीटें स्थायी रखने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित

गृहमंत्री के चर्चा के प्रस्ताव पर राहुल गाधी का करारा जवाब

संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में बोले राहुल गांधी नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संसद में...
राष्ट्रीय 
गृहमंत्री के चर्चा के प्रस्ताव पर राहुल गाधी का करारा जवाब

अमित शाह का विपक्ष को बड़ा जवाब, बोले सदन में हर सवाल का देंगे जवाब 

शाह ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का भी लगाया आरोप नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...
राष्ट्रीय 
अमित शाह का विपक्ष को बड़ा जवाब, बोले सदन में हर सवाल का देंगे जवाब 

पेट्रोल-डीजल सेस पर भाजपा नेता का सरकार पर बड़ा आरोप

भाजपा का आरोप कांग्रेस ने किए बड़े दावे, सत्ता में आते ही जनता पर करों का बोझ  शिमला। हिमाचल प्रदेश...
हिमाचल 
पेट्रोल-डीजल सेस पर भाजपा नेता का सरकार पर बड़ा आरोप

युवा देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की बड़ी शक्ति: मोदी

युवाओं की सराहना, साझा किया सुभाषित  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं की भूमिका और उनके सेवाभाव की सराहना...
राष्ट्रीय 
युवा देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की बड़ी शक्ति: मोदी

उत्तर प्रदेश

नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

औरैया के लाल आर्यन सिंह राजावत ने नेपाल में जीता गोल्ड

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र के ग्राम मुड़ैना रूपशाह निवासी 15 वर्षीय युवा फुटबॉल खिलाड़ी आर्यन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया के लाल आर्यन सिंह राजावत ने नेपाल में जीता गोल्ड

यूपी के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज बारिश के आसार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में भीखेपुर-जुआ मार्ग पर बुधवार को पुलिस, स्वाट और सर्विलांस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी बदमाश घायल