यूपी में कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा: प्रमोद सहवाग

पूरी पारदर्शिता से होगा कांग्रेस जिला अध्यक्ष का चयन

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत, सक्रिय और जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर प्रमोद सहवाग प्रतापगढ़ प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने प्रतापगढ़ के लीला पैलेस,मीरा भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन सृजन अभियान की विस्तृत रूपरेखा साझा की।
प्रमोद सहवाग ने आज जिला अध्यक्ष चयन हेतु आवेदन पत्र इच्छुक लोगों को वितरित किया lप्रमोद सहवाग जी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी,नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी ,श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा , MP प्रमोद तिवारी , प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय एवम CLP लीडर आराधना मिश्र मोना सहित पार्टी नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को सशक्त और समृद्ध बनाने का निर्णय लिया है।

इसी उद्देश्य से वे जिलों में प्रवास कर संगठन सृजन का कार्य कर रहे हैं।संगठन सृजन केवल पदों का गठन करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि जमीनी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और सभी संगठन और चुनावी अनुभव रखने वाले साथियों के विचार एवं अनुभव के आधार पर मजबूत संगठन तैयार करने का अभियान है संगठन सृजन का कार्य जिला, नगर, ब्लॉक, मंडल और वार्ड स्तर तक किया जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ मंथन किया जाएगा।

शिक्षा , रोजगार को लेकर जस्टिस मोर्चा का गठन  ये खबर भी पढ़े : शिक्षा , रोजगार को लेकर जस्टिस मोर्चा का गठन 

साथ ही फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों, वार्ड अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी, जिला एवं नगर के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों से भी संवाद किया जाएगा।इसके अलावा विधानसभा, लोकसभा, नगर निकाय एवं अन्य निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों तथा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर संगठन सृजन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

प्रमोद सहवाग ने बताया की12,13,14,15,16,17,18,19 अगस्त तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद 20 अगस्त तक इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस दौरान जिले के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों, ब्लॉकों और वार्डों की संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा की जाएगी तथा आवश्यक सुझाव और जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य ऐसा संगठन तैयार करना है जो बूथवार और वार्डवार मजबूत हो तथा जनता के बीच लगातार सक्रिय रहे। संगठन में समर्पित, सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ताओं को उचित जिम्मेदारी देने के साथ प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल और केवल मजबूत संगठन का निर्माण करना है।

आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के मुद्दों के लिए लगातार संघर्ष करने के लिए तैयार किया जाएगा।संगठन सृजन अभियान उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनाधारित संगठन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
पत्रकार वार्ता का संचालन जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने किया। पत्रकार वार्ता में AICC ऑब्जर्वर प्रमोद सहवाग, पीसीसी कोऑर्डिनेटर पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, पीसीसी कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी पीसीसी कोऑर्डिनेटर प्रमोद मिश्रा नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक शामिल रहे.!!

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

भारत में दुनिया के 60% से अधिक जंगली हाथी, पीएम मोदी ने जताया गर्व

नई दिल्ली। विश्व हाथी दिवस पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाथी को भारत की पारिस्थितिकी विरासत का अभिन्न...
राष्ट्रीय 
भारत में दुनिया के 60% से अधिक जंगली हाथी, पीएम मोदी ने जताया गर्व

अंबेडकरनगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, होंगे विविध कार्यक्रम

अम्बेडकरनगर । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम 15 अगस्त 2026 को समारोह पूर्वक बनाए...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, होंगे विविध कार्यक्रम

किरण रिजिजू का विपक्ष पर हमला, बोले- चर्चा के वक्त भागता है विपक्ष

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को कहा...
राष्ट्रीय 
किरण रिजिजू का विपक्ष पर हमला, बोले- चर्चा के वक्त भागता है विपक्ष

पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर, आज  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा यू0पी0-112 पर प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की गई।...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, होंगे विविध कार्यक्रम

अम्बेडकरनगर । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम 15 अगस्त 2026 को समारोह पूर्वक बनाए...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, होंगे विविध कार्यक्रम

पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर, आज  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा यू0पी0-112 पर प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की गई।...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

मिलेट्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश शासन एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के क्रम में श्री अन्न (मिलेट्स) के उपभोग के प्रति...
उत्तर प्रदेश 
मिलेट्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण