सावन शिवरात्रि पर श्री शिव बालाजी धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

हनुमान बाबा का सामूहिक चोला और हनुमान चालीसा पाठ

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए भगवान शिव के दर्शन, रात 12 बजे खुले मंदिर के कपाट, हल्की बारिश के बीच भी लगा भक्तों का जमावड़ा

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव के श्री शिव बालाजी धाम मंदिर में सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर को फूल-मालाओं और आकर्षक सजावट से भव्य रूप से सजाया गया। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

सावन शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर के कपाट रात 12 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद पूरी रात भक्तों का मंदिर पहुंचना लगातार जारी रहा। हल्की-हल्की बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।इस अवसर पर हनुमान बाबा का सामूहिक चोला चढ़ाया गया तथा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित राजीव मिश्रा ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली ये खबर भी पढ़े : श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

11aug512

सावन शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जल और दूध से अभिषेक किया। इसके साथ ही भक्तों ने श्रद्धा के साथ बेलपत्र, पुष्प, फल, प्रसाद और अन्य पूजन सामग्री भगवान शिव को अर्पित की। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर सुख-शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
मंदिर परिसर को गेंदा फूलों की मालाओं और हरियाली से आकर्षक रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर में ठंडाई का प्रसाद भी वितरित किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

भगवान शिव और माता पार्वती का संबंध प्रेम और समर्पण का प्रतीक : रश्मि चौधरी

सोसायटी की पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि भगवान शिव देवों के देव महादेव हैं और सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है। सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन करने का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती का संबंध प्रेम, विश्वास, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी और शिव-पार्वती का विवाह सनातन परंपरा में आदर्श दांपत्य एवं आध्यात्मिक एकता का प्रतीक माना जाता है।

11aug5123

उन्होंने कहा कि भोलेनाथ अपने भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं। सच्ची श्रद्धा से अर्पित किया गया एक लोटा जल भी उन्हें प्रिय है। सावन शिवरात्रि हमें भगवान शिव की भक्ति के साथ-साथ प्रेम, संयम, सद्भाव और सेवा का संदेश देती है।मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और सभी के कल्याण की प्रार्थना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर में आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सेना प्रमुख धीरज सेठ ने हरियाणा के राज्यपाल से की मुलाकात

चंडीगढ़। आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को हरियाणा लोक भवन में हरियाणा के गवर्नर प्रो. असीम कुमार घोष...
पंजाब 
सेना प्रमुख धीरज सेठ ने हरियाणा के राज्यपाल से की मुलाकात

इटावा पुलिस ने चार अंतरराज्यीय साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने भारी मात्रा में सामान किया बरामद
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इटावा पुलिस ने चार अंतरराज्यीय साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के विद्युतीकरण कार्य में आई तेजी

नई दिल्ली। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर विद्युतीकरण का काम तेजी से चल रहा है। 508 किलोमीटर लंबे इस हाईस्पीड...
राष्ट्रीय 
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के विद्युतीकरण कार्य में आई तेजी

नेताजी की अस्थियां भारत लाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस

नेताजी की बेटी अनीता बोस ने दायर की याचिका
राष्ट्रीय  राज्य 
नेताजी की अस्थियां भारत लाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस

जौनपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं चार लाख तिरंगे

300 महिलाएं जुटीं; अब तक तीन लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं चार लाख तिरंगे

उत्तर प्रदेश

इटावा पुलिस ने चार अंतरराज्यीय साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने भारी मात्रा में सामान किया बरामद
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इटावा पुलिस ने चार अंतरराज्यीय साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

जौनपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं चार लाख तिरंगे

300 महिलाएं जुटीं; अब तक तीन लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं चार लाख तिरंगे

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन

-यूपी की खरीद देश के राज्यों की कुल खरीद में 30 प्रतिशत से अधिक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन

एमएनएनआईटी के प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एमएनएनआईटी के प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार