बांदा : डांट से नाराज 9 साल का बच्चा घर से भागा

पुलिस ने तलाश कर परिजनों काे साैंपा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में पुलिस ने घर में डांटे जाने से नाराज हाेकर भागे नौ वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिला दिया। डायल यूपी-112 और थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम ने बच्चे से मिली जानकारी के आधार पर उसके परिवार का पता लगाया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह के मुताबिक गुरुवार की सुबह डायल यूपी-112 पर सूचना मिली कि कोतवाली नगर क्षेत्र के ऑक्सीजन पार्क के पास एक नौ वर्षीय बच्चा संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षा के दृष्टिगत चौकी मेडिकल कॉलेज ले आई। पुलिस ने बच्चे से उसके नाम और पते के संबंध में जानकारी ली। बच्चे ने अपना स्थायी पता थाना बिसंडा क्षेत्र का बताया और जानकारी दी कि वह वर्तमान में अपने परिवार के साथ बांदा शहर में रहता है। पुलिस टीम ने बच्चे से बातचीत कर उसके बताए विवरण के आधार पर उसके परिजनों के बंगालीपुरा में रहने की जानकारी जुटाई।

अंबेडकरनगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, होंगे विविध कार्यक्रम ये खबर भी पढ़े : अंबेडकरनगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, होंगे विविध कार्यक्रम

इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें मेडिकल कॉलेज चौकी बुलाया और आवश्यक पूछताछ के बाद बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।

पूछताछ में सामने आया कि बच्चा अपने पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया था। पुलिस टीम ने परिजनों को समझाया कि बच्चों के साथ कठोर व्यवहार करने के बजाय उन्हें प्यार और समझदारी से समझाया जाए। उनकी बातों को धैर्यपूर्वक सुना जाए, ताकि बच्चे अपनी परेशानियां और समस्याएं बिना किसी डर के परिवार के साथ साझा कर सकें। पुलिस ने परिजनों को भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बनने देने के लिए बच्चे के साथ स्नेहपूर्ण और सकारात्मक व्यवहार करने की हिदायत भी दी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मऊ में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कोर्ट ने दिया आदेश

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी अजीत सिंह की ओर से दाखिल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मऊ में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कोर्ट ने दिया आदेश

पेपर लीक मामले में CBI की आगे की जांच पर 14 अगस्त को फैसला

आरोपितों को चार्जशीट और दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग
राष्ट्रीय  राज्य 
पेपर लीक मामले में CBI की आगे की जांच पर 14 अगस्त को फैसला

टीवीएस ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों वेरिएंट के बढ़े दाम

दिल्ली में ऑर्बिटर V1 की एक्स-शोरूम कीमत अब ₹91,500 टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस ऑर्बिटर की...
टेक-मित्र 
टीवीएस ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों वेरिएंट के बढ़े दाम

उत्तर प्रदेश

मऊ में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कोर्ट ने दिया आदेश

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी अजीत सिंह की ओर से दाखिल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मऊ में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कोर्ट ने दिया आदेश

कावड़ यात्रा तभी सार्थक, जब आत्मा से राग-द्वेष का ‘कबाड़ा’ निकले  :आचार्य निर्भय सागर 

फिरोजाबाद,नगर के छदामी लाल जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा मे आचार्य निर्भय सागर महाराज ने  कहा कि श्रवण मास...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कावड़ यात्रा तभी सार्थक, जब आत्मा से राग-द्वेष का ‘कबाड़ा’ निकले  :आचार्य निर्भय सागर 

न्यायालय के आदेश पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

   मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी अजीत सिंह की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर न्यायालय के आदेश...
उत्तर प्रदेश 
न्यायालय के आदेश पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज