झांसी में व्यापार मंडल अध्यक्ष के भतीजे पर फायरिंग, हालत नाजुक

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता के सगे भतीजे प्रशांत गुप्ता उर्फ मोनू पनिहारी पर फायरिंग कर दी।

गोली लगने से मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

बताया गया कि बुधवार शाम करीब सात बजे प्रशांत गुप्ता उर्फ मोनू पनिहारी मंडी स्थित अपनी आढ़त की दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे।

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या ये खबर भी पढ़े : बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

अभी वह सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में कानपुर बाईपास पर सरोज हॉस्पिटल के पास पहुंचे ही थे कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। न रुकने पर बदमाशों ने पीछे से तमंचे से फायर कर दिया।

फायरिंग में मोनू को गोली लग गई। गोली उनकी कमर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल मोनू को निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस बदमाशों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों के बारे में सुराग मिल सके। व्यापार मंडल अध्यक्ष के भतीजे पर हमले की जानकारी मिलने के बाद व्यापारियों में भी आक्रोश है।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। गोली लगने के बाद घायल प्रशांत स्वंय ही चलकर पीताम्बरा हॉस्पिटल पहुंचे थे।

उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया है। पड़ताल जारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी ....

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बने नए निम्न दबाव के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में बारिश का...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी ....

सुकमा में आज आयुष्मान महा अभियान, घर-घर बनेंगे मुफ्त कार्ड

सुकमा / रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार पर आज...
छत्तीसगढ़ 
सुकमा में आज आयुष्मान महा अभियान, घर-घर बनेंगे मुफ्त कार्ड

सारण में अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

सारण। पुलिस विशेष अभियान के तहत मुफस्सिल थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक अंतरजिला संगठित...
बिहार 
सारण में अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा गायों और बैलों का जमावड़ा लगातार परेशानी और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

लाल किला धमाके के पीछे AQIS का नाम, यूएन रिपोर्ट में आतंकी नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा

NIA की चार्जशीट में भी हमले के आरोपियों के AQIS से जुड़े होने का उल्लेख
राष्ट्रीय  राज्य 
लाल किला धमाके के पीछे AQIS का नाम, यूएन रिपोर्ट में आतंकी नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश

गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा गायों और बैलों का जमावड़ा लगातार परेशानी और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

15 अगस्त को प्रयागराज में गूंजेंगी देशभक्ति की धुनें, एंट्री फ्री

प्रयागराज।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय वायु सेना के प्रतिष्ठित नं. 4 एयर फोर्स बैंड की विशेष संगीत संध्या...
उत्तर प्रदेश 
15 अगस्त को प्रयागराज में गूंजेंगी देशभक्ति की धुनें, एंट्री फ्री

चिकित्सा महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्व सैनिकों सहित सुरक्षा कर्मियों ने किया मॉक ड्रिल व रिहर्सल

फिरोजाबाद , स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में तिरंगा यात्रा को लेकर बड़े जोर शोर के साथ तैयारियां जारी है प्राचार्य...
उत्तर प्रदेश 
 चिकित्सा महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्व सैनिकों सहित सुरक्षा कर्मियों ने किया मॉक ड्रिल व रिहर्सल