असम बाढ़ में मृतकों की संख्या 104 पहुंची, 86 हजार लोग प्रभावित

433 गांवों में बाढ़ का असर जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से 433 गांवों के 86832 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। इस दौरान 2 और शव बरामद हुए हैं। राज्य में नदियों का जलस्तर लगभग सामान्य स्थिति में पहुंच गया है।

हालांकि, धनसिरी नदी (नुमलीगढ़) में अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रभावित लोग राहत शिविरों से अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं।

एफसीआरए  बिल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई ये खबर भी पढ़े : एफसीआरए  बिल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई

क्षतिग्रस्त घर और बचे हुए घरों में दो से तीन फुट मिट्टी भरी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावितों की मदद के लिए विभिन्न संगठनों ने हाथ आगे बढ़ाया है। सरकार भी आवश्यक इंतजाम कर रहीहै। स्थिति पूरी तरह सामान्य होने में कुछ समय लग सकता है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 12 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार धनसिरि नदी नुमलीगढ़ में खतरे के निशान से अभी भी ऊपर बह रही है।

बुधवार को शिवसागर जिले में 1 और कार्बी आंगलोंग जिले में 1 शव बरामद हुआ है। मृतकों का आंकड़ा 104 हो गया है। सात जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

प्रभावित बाढ़ग्रस्त जिलों में गोलाघाट, होजाई, शिवसागर, नगांव, जोरहाट, कार्बी आंगलोंग हैं। बाढ़ से इन जिलों के 24 राजस्व मंडलों के कुल 433 गांव प्रभावित हैं।

वर्तमान समय में राज्य की कुल 86832 आबादी अभी भी प्रभावित हैं एवं 10884.27 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है। राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अभी भी कुल 42 राहत शिविर एवं 37 राहत वितरण केंद्र समेत कुल 79 शिविर क्रियान्वित रखे हैं।

राहत शिविरों में 7216 लोग आश्रय लिए हुए हैं। जबकि राहत वितरण केंद्रों पर 5795 गैर-शिविर निवासी राहत प्राप्त कर रहे हैं।

बाढ़ में राहत एवं बचाव अभियान में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं (एफ एंड ईएस), सर्कल कार्यालय/स्थानीय प्रशासन एवं नागरिक सुरक्षा/प्रशिक्षित स्वयंसेवक जुटे हुए हैं।

बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा एवं राज्य सरकार के मंत्री लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रभावितों की मदद के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

   बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी परवेज खान अपनी शानदार अदाकारी के चलते लोगों के बीच खास पहचान बना चुके...
उत्तर प्रदेश 
जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और गिरफ्तार

हिसार। जिले के बहुचर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर...
हरियाणा 
जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और गिरफ्तार

जनगणना 2027: 15 अगस्त तक घर बैठे स्व-गणना कर सकेंगे लोग

कोलकाता। जनगणना 2027 के स्व-गणना चरण में लोगों से भाग लेने की अपील पश्चिम बंगाल के पंचायत एवं ग्रामीण विकास...
पश्चिम बंगाल 
जनगणना 2027: 15 अगस्त तक घर बैठे स्व-गणना कर सकेंगे लोग

पश्चिम बंगाल में आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी ....

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बने नए निम्न दबाव के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में बारिश का...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी ....

सुकमा में आज आयुष्मान महा अभियान, घर-घर बनेंगे मुफ्त कार्ड

सुकमा / रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार पर आज...
छत्तीसगढ़ 
सुकमा में आज आयुष्मान महा अभियान, घर-घर बनेंगे मुफ्त कार्ड

उत्तर प्रदेश

जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

   बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी परवेज खान अपनी शानदार अदाकारी के चलते लोगों के बीच खास पहचान बना चुके...
उत्तर प्रदेश 
जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा गायों और बैलों का जमावड़ा लगातार परेशानी और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

15 अगस्त को प्रयागराज में गूंजेंगी देशभक्ति की धुनें, एंट्री फ्री

प्रयागराज।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय वायु सेना के प्रतिष्ठित नं. 4 एयर फोर्स बैंड की विशेष संगीत संध्या...
उत्तर प्रदेश 
15 अगस्त को प्रयागराज में गूंजेंगी देशभक्ति की धुनें, एंट्री फ्री