एफसीआरए  बिल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नई दिल्ली: एफसीआरए  बिल को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार FCRA बिल को ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी के पास भेज सकती है। गौरतलब है कि FCRA बिल का मकसद एक तय अथॉरिटी के जरिए विदेशी योगदान और संपत्ति की निगरानी, ​​मैनेजमेंट और निपटान के लिए एक व्यापक ढांचा तैयार करना है।


 सामने आई अहम जानकारी
सूत्रों ने  बताया कि सरकार 'फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल, 2026' (FCRA) को विस्तृत जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेज सकती है। यह कदम विपक्ष द्वारा एफसीआरए  अमेंडमेंट बिल के प्रावधानों पर जताई गई चिंताओं के बीच उठाया जा रहा है।

भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक ये खबर भी पढ़े : भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

FCRA बिल को अभी तक लोकसभा के एजेंडे में विचार और पारित करने के लिए शामिल नहीं किया गया है, लेकिन सरकार ने पहले संकेत दिया था कि इसे 12 अगस्त को लिया जा सकता है। विपक्षी दलों ने इस विधेयक का विरोध किया है।

क्या 12 अगस्त को संसद में FCRA बिल पर चर्चा होगी?
हाल ही में मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा था कि 7 अगस्त को हुई चर्चा के बाद, FCRA बिल को 12 अगस्त को संसद में चर्चा और मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा और इसे पिछली तारीख से लागू नहीं किया जाएगा।

लालदुहोमा ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा था, "हमने नए FCRA बिल को लेकर अपनी चिंताएं गृह मंत्री के सामने रखीं। उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि यह बिल पिछली तारीख से लागू नहीं होगा।"

कानून बनाने की समय-सीमा के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि शाह ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि बिल पर 12 अगस्त को संसद में चर्चा होगी। प्रस्तावित कानून को 25 मार्च को लोकसभा में पेश किया गया था।

चूंकि एक तरफ ये खबर सामने आई है कि सरकार FCRA बिल को ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी के पास भेज सकती है तो ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बिल पर 12 अगस्त को संसद में चर्चा होती है या नहीं होती है। 

क्या है इस बिल का मकसद?
इस प्रस्तावित कानून का मकसद विदेशी फंडिंग पाने वाले संगठनों पर निगरानी बढ़ाना है। इसके तहत एक मजबूत अथॉरिटी बनाई जाएगी जो उन NGO की संपत्ति पर नियंत्रण कर सकेगी जिनका FCRA लाइसेंस रद्द हो गया है।

हाल ही में भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिका को नसीहत भी दी थी और कहा था 'FCRA बिल हमारा आतंरिक मामला, उसपर निर्णय संसद लेगी।'

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

'भारत के युवा सिर्फ कल के नेता नहीं, आज के राष्ट्र-निर्माता भी'

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने युवाओं की बधाई व...
राष्ट्रीय  राज्य 
'भारत के युवा सिर्फ कल के नेता नहीं, आज के राष्ट्र-निर्माता भी'

बैंगन के कीड़े की दवा  घर पर ही कैसे  बनाएं ?

बैंगन के कीड़े: बैंगन के पौधे में कीड़े लगने से फसल खराब हो सकती है. नीम तेल, लहसुन-मिर्च और साबुन...
खेती-बाड़ी 
बैंगन के कीड़े की दवा  घर पर ही कैसे  बनाएं ?

 दुबई  मॉल में स्टाफ की मदद से भारतीय महिला को मिला उसका सोने का कंगन

  दुबई  : एक भारतीय महिला के साथ दुबई मॉल में हुई एक घटना ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ इंस्टाग्राम...
नारी व बाल जगत 
 दुबई  मॉल में स्टाफ की मदद से भारतीय महिला को मिला उसका सोने का कंगन

रोज 1 चम्मच मेथी दाना खाने से क्या फायदा होगा?

मेथी दाना :  मेथी दाना को डायबिटीज के मरीज के काफी फायदेमंद माना जाता है। इसममें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी...
लाइफस्टाइल 
रोज 1 चम्मच मेथी दाना खाने से क्या फायदा होगा?

DPL 2026: सार्थक-वैभव के अर्धशतकों से नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की 8 विकेट से शानदार जीत

अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्ट दिल्ली लायंस को दी मात
खेल 
DPL 2026: सार्थक-वैभव के अर्धशतकों से नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की 8 विकेट से शानदार जीत

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक