DPL 2026: सार्थक-वैभव के अर्धशतकों से नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की 8 विकेट से शानदार जीत

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 147 रन का लक्ष्य महज 2 विकेट खोकर किया हासिल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्ट दिल्ली लायंस को दी मात

नई दिल्ली।सार्थक रंजन और वैभव कंडपाल की शानदार पारियों की बदौलत नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में वेस्ट दिल्ली लायंस को आठ विकेट से हरा दिया।अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार देर रात तक चले मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 147 रन का लक्ष्य महज दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम नॉर्थ दिल्ली के गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में 146/7 रन ही बना सकी। लायंस ने शुरुआती विकेट के लिए 36 रन जोड़े, लेकिन अंकित कुमार के 10 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट होने के बाद टीम का मध्यक्रम लड़खड़ा गया।

 डीपीएल: वेस्ट दिल्ली लायंस ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ को पांच विकेट से हराया ये खबर भी पढ़े :  डीपीएल: वेस्ट दिल्ली लायंस ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ को पांच विकेट से हराया

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने लगातार विकेट चटकाते हुए वेस्ट दिल्ली का स्कोर 59/5 कर दिया। इसके बाद मयंक गुसाईं और सोमबीर श्योकंद ने छठे विकेट के लिए 68 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी को संभाला। श्योकंद ने 24 गेंदों पर 34 रन बनाए, जबकि गुसाईं 28 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे।नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से मयंक डागर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

सार्थक और वैभव ने आसान बनाया लक्ष्य

147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने धमाकेदार शुरुआत की। कप्तान सार्थक रंजन और वैभव कंडपाल ने पहले विकेट के लिए 106 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को जीत की राह पर डाल दिया।सार्थक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 57 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद भी वैभव ने अपना आक्रामक अंदाज जारी रखा। उन्होंने 43 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और पूरे मुकाबले में अपने दबदबे का शानदार प्रदर्शन किया।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रांची में देर रात छात्रों के धरनास्थल पर पहुंची पुलिस, जबरन हटाने का लगाया आरोप

पुलिस बोली- असामाजिक तत्वों की जांच के लिए पहुंचे थे
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
रांची में देर रात छात्रों के धरनास्थल पर पहुंची पुलिस, जबरन हटाने का लगाया आरोप

फल-सब्जियों के सिर्फ 3.1% सैंपल में तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक अवशेष: सरकार

नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को संसद को बताया कि पिछले तीन सालों में 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य 
फल-सब्जियों के सिर्फ 3.1% सैंपल में तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक अवशेष: सरकार

अमेरिकी सीनेटरों ने तिब्बत का भविष्य सुरक्षित करने के लिए पेश किया नया कानून

वॉशिंगटन। अमेरिकी सीनेटरों के एक द्विदलीय समूह ने तिब्बत की निर्वासित सरकार के साथ जुड़ाव को और गहरा करने और...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिकी सीनेटरों ने तिब्बत का भविष्य सुरक्षित करने के लिए पेश किया नया कानून

युवा देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं : मोदी

\नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बुधवार को सुभाषित शेयर किया है। पीएम मोदी ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
युवा देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं : मोदी

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, रातभर चला मेगा सुरक्षा अभियान

नई दिल्ली। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा में...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, रातभर चला मेगा सुरक्षा अभियान

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक