पनामा के झंडे वाले मालवाहक जहाज पर अमेरिकी बलों ने दागी दो मिसाइलें, नाकाबंदी तोड़ने का आरोप

ईरानी बंदरगाह की ओर बढ़ रहे एम/वी वेला नोवा पर कार्रवाई, अमेरिकी सेना ने स्टीयरिंग गियर किया निष्क्रिय

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वॉशिंगटन। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के एक बयान के अनुसार, अमेरिकी बलों ने पनामा के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज की स्टीयरिंग गियर निष्क्रिय कर दिया। यह जहाज कथित तौर पर ईरानी बंदरगाहों की अमेरिकी नाकाबंदी को तोड़ने का प्रयास कर रहा था। 

सेंटकॉम ने कहा, "पनामा-ध्वज वाले एम/वी वेला नोवा ने ओमान की खाड़ी से होकर ईरान के एक बंदरगाह की ओर जाने की कोशिश की, जो ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकाबंदी का उल्लंघन था। इस दौरान सेंटकॉम बलों ने जहाज की स्टीयरिंग गियर को निष्क्रिय कर दिया।"

रूस पर बढ़े हमले, अब तक कम से कम 100 लोगों की मौत ये खबर भी पढ़े : रूस पर बढ़े हमले, अब तक कम से कम 100 लोगों की मौत

कमांड के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना के एक एमएच-60 हेलीकॉप्टर ने जहाज के इंजन रूम पर दो मिसाइलें दागीं। जहाज के चालक दल ने अमेरिकी बलों की बार-बार दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज क‍िया, ज‍िसके बाद अमेरिकी नौसेना के एमएच-60 हेलीकॉप्टर ने वेला नोवा के इंजन रूम पर दो हेलफायर मिसाइलें दागीं। अमेरिकी नाकाबंदी पूरी तरह लागू है।समुद्री सुरक्षा कंपनी वैनगार्ड ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट में बताया कि मिसाइल जहाज से टकराई, जिससे आग लग गई। हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया।

सेंटकॉम ने जानकारी दी कि 11 अगस्त तक नाकाबंदी का उल्लंघन करने वाले 55 वाणिज्यिक जहाजों का मार्ग परिवर्तित कराया गया है, नियमों की अनदेखी करने वाले तीन जहाजों को निष्क्रिय किया गया है और दो जहाजों को अपने नियंत्रण में लिया गया है।इस बीच, कंबाइंड जॉइंट टास्क फोर्स-ऑपरेशन इनहेरेंट रिजॉल्व (सीजेटीएफ-ओआईआर) में 11 अगस्त को मध्य पूर्व में औपचारिक रूप से नेतृत्व परिवर्तन हुआ। मेजर जनरल केविन लैम्बर्ट ने कमान रियर एडमिरल लियाम हुलिन को सौंपी।

यह समारोह अमेरिका के नेतृत्व वाले उस टास्क फोर्स की कमान के आधिकारिक हस्तांतरण का प्रतीक था, जो इराक और सीरिया में आईएसआईएस (आईएसआईएस) के खिलाफ अभियानों में सहयोगी बलों का समर्थन करता है।वर्ष 2014 में अमेरिकी सेंटकॉम की ओर से स्थापित सीजेटीएफ-ओआईआर, साझेदार बलों को आईएसआईएस के खिलाफ अभियान चलाने में सलाह, सहायता और सहयोग प्रदान करता है।

सेंटकॉम के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने इस समारोह की अध्यक्षता की। सेंटकॉम की 'एक्स' पोस्ट के अनुसार, उन्होंने टास्क फोर्स की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि यह बल 'आतंकवाद का मुकाबला करने, साझेदारियों को मजबूत बनाने और क्षेत्रीय सुरक्षा व स्थिरता को बढ़ावा देने' में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कूपर ने सीजेटीएफ-ओआईआर के प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान केविन लैम्बर्ट की प्रतिबद्धता और नेतृत्व की भी सराहना की।यह नेतृत्व परिवर्तन ऐसे समय में हुआ है जब टास्क फोर्स क्षेत्रीय साझेदारों के साथ मिलकर आईएसआईएस से उत्पन्न खतरों का सामना करने और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा एवं स्थिरता को मजबूत करने के प्रयासों को आगे बढ़ा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने मनाया श्रावणी महोत्सव

फिरोजाबाद, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा सावन माह के अंतर्गत श्रावणी महोत्सव का आयोजन आशीर्वाद पैलेस, कोटला रोड पर...
उत्तर प्रदेश 
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने मनाया श्रावणी महोत्सव

मुंबई में एक रिहायशी इमारत में लगी आग, एक शिशु समेत दो लोगों की मौत

आग लगने का कारण अज्ञात है और यह पता लगाने के प्रयास जारी
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
मुंबई में एक रिहायशी इमारत में लगी आग, एक शिशु समेत दो लोगों की मौत

नए बिजली कनेक्शन के नाम पर 7 हजार रिश्वत मांगने का आरोप,AAP ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश 
नए बिजली कनेक्शन के नाम पर 7 हजार रिश्वत मांगने का आरोप,AAP ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

उच्च प्राथमिक विद्यालय कठरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को लेबर कॉलोनी में तिरंगा...
उत्तर प्रदेश 
उच्च प्राथमिक विद्यालय कठरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत और 2 घायल

मुंबई। मुंबई के कुर्ला (पश्चिम) में भारी बारिश के कारण बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। चिराग नगर में...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत और 2 घायल

उत्तर प्रदेश

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने मनाया श्रावणी महोत्सव

फिरोजाबाद, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा सावन माह के अंतर्गत श्रावणी महोत्सव का आयोजन आशीर्वाद पैलेस, कोटला रोड पर...
उत्तर प्रदेश 
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने मनाया श्रावणी महोत्सव

नए बिजली कनेक्शन के नाम पर 7 हजार रिश्वत मांगने का आरोप,AAP ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश 
नए बिजली कनेक्शन के नाम पर 7 हजार रिश्वत मांगने का आरोप,AAP ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

उच्च प्राथमिक विद्यालय कठरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को लेबर कॉलोनी में तिरंगा...
उत्तर प्रदेश 
उच्च प्राथमिक विद्यालय कठरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या