डीपीएल: वेस्ट दिल्ली लायंस ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ को पांच विकेट से हराया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली।वेस्ट दिल्ली लायंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए मंगलवार रात साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ को पांच विकेट से हरा दिया। पहले गेंदबाजों ने साउथ दिल्ली की टीम को 19.5 ओवर में 160 रन पर समेट दिया, इसके बाद लक्ष्य को पांच विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी। वेस्ट दिल्ली के गेंदबाजों ने पूरे मैच में सटीक लाइन-लेंथ से गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: रूपा रानी तिर्की-पिंकी की जोड़ी चमकी, भारत ने लगातार दूसरी जीत की दर्ज  ये खबर भी पढ़े : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: रूपा रानी तिर्की-पिंकी की जोड़ी चमकी, भारत ने लगातार दूसरी जीत की दर्ज

पारी के अंतिम चरण में विजन पांचाल ने 12 गेंदों में 24 रन की तेज पारी खेलकर टीम को 160 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से मयंक गुसाईं ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में केवल 13 रन देकर तीन विकेट झटके। कुलवंत खेजरोलिया ने दो विकेट लिए, जबकि नितीश राणा ने भी एक सफलता हासिल की।

161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पावरप्ले में ही 26 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद नितीश राणा और कृष यादव ने तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़कर पारी को संभाला।

राणा ने 25 गेंदों पर 32 रन की संयमित पारी खेली। मध्यक्रम में कुछ विकेट गिरने के बावजूद वेस्ट दिल्ली की टीम मैच पर अपनी पकड़ बनाए रही।

इसके बाद आयुष दोसेजा ने दबाव में 27 गेंदों पर 44 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्हें मयंक गुसाईं का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 10 गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाकर अपने हरफनमौला प्रदर्शन को पूरा किया और टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रूस पर बढ़े हमले, अब तक कम से कम 100 लोगों की मौत

मॉस्को। रूसी विदेश मंत्रालय में विशेष दूत रोडियन मिरोशनिक ने कहा कि यूक्रेन के नए सैन्य प्रमुख मिखाइल द्रापाटी की...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस पर बढ़े हमले, अब तक कम से कम 100 लोगों की मौत

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय

बदायूं। इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की शहादत के 40 दिन पूरे होने पर मंगलवार को चेहल्लुम (अरबईन) अकीदत और...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय

उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

फिरोजाबाद,उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

लखनऊ में मौसम सुहाना, आज भी बारिश के आसार, अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बुधवार को सुबह से मौसम सुहाना बना हुआ है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ...