बलूचों ने खुद को बलूचिस्तान आजाद देश किया घोषित

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

बलूचिस्तान : पाकिस्तान में बलूचों ने खुली बगावत कर दी है। बलूचों ने बलूचिस्तान को आजाद मुल्क घोषित कर दिया और दुनिया के तमाम देशों से अपील की है कि अब बलूचिस्तान को पाकिस्तान का हिस्सा न माना जाए। रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान को आजाद मुल्क की नजर से देखा जाए। आज बलूचिस्तान के 6 करोड़ लोगों ने अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया। पूरे बलूचिस्तान में झंडे फहराए गए और आजादी के तराने बजाए गए।


बंदूक के साये में मनाया स्वतंत्रता दिवस
बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने कहा कि पाकिस्तानी फौज ने बलूचिस्तान के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में खलल डालने के लिए साजिशें रचीं। पूरे बलूचिस्तान में फोर्सेज की तैनाती की, रैलियां और जलसे कराने पर रोक लगा दी, मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी। इसके बाद भी फौज बलूचों को रोक नहीं पाईं। बलूचों ने तोपों और बंदूकों के साये में आजादी का जश्न मनाया।

ईरान की अमेरिका को चेतावनी, हमले जारी रहे तो ऊर्जा ठिकाने होंगे निशाने पर ये खबर भी पढ़े : ईरान की अमेरिका को चेतावनी, हमले जारी रहे तो ऊर्जा ठिकाने होंगे निशाने पर

शहर-शहर आयोजित किए गए कार्यक्रम
क्वेटा, नोश्की, कलात, ग्वादर, तुरबत, खुजदार जैसे तमाम शहरों में सुबह-सुबह स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। इस दौरान बलोच नेशनल एंथेम गाया गया, मिठाइयां बंटी, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और पाकिस्तानी फौज कुछ नहीं कर पाई। बलूच लीडर्स ने एलान किया है कि अब 14 अगस्त को बलूचिस्तान में कोई पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाएगा।


बलूचिस्तान पर पाकिस्तान का कब्जा 
बता दें कि 1947 में बलूचिस्तान क्षेत्र में स्थित कलात रियासत ने अपनी आजादी की घोषणा की थी। तब से लेकर अब तक 79 सालों से 11 अगस्त को बलूचिस्तान के लोग स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, लेकिन 1947 के बाद साल भर के अंदर बलूचिस्तान इलाके पर पाकिस्तान ने कब्जा कर लिया था। इस अवैध कब्जे के खिलाफ बलूचिस्तान मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का संघर्ष लगातार जारी है।

खुद को आजाद देश किया घोषित
इससे पहले हाल ही में "रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान" के नाम से जारी बलोच नेता मीर यार बलोच ने एक पोस्ट कर बलूचिस्तान के 85 प्रतिशत हिस्से पर कब्जे की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने बलूचिस्तान को आजाद देश घोषित कर दिया। इस नए देश के लिए बलोचों ने अलग प्रशासनिक व्यवस्था, नया राष्ट्रध्वज, राष्ट्रगान और बलोची फालूस के नाम से एक नई मुद्रा की घोषणा भी की थी। इस दस्तावेज़ में दावा किया गया था कि बलूच अलगाववादियों ने पाकिस्तान से आज़ादी का ऐलान कर दिया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

फल-सब्जियों के सिर्फ 3.1% सैंपल में तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक अवशेष: सरकार

नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को संसद को बताया कि पिछले तीन सालों में 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य 
फल-सब्जियों के सिर्फ 3.1% सैंपल में तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक अवशेष: सरकार

अमेरिकी सीनेटरों ने तिब्बत का भविष्य सुरक्षित करने के लिए पेश किया नया कानून

वॉशिंगटन। अमेरिकी सीनेटरों के एक द्विदलीय समूह ने तिब्बत की निर्वासित सरकार के साथ जुड़ाव को और गहरा करने और...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिकी सीनेटरों ने तिब्बत का भविष्य सुरक्षित करने के लिए पेश किया नया कानून

युवा देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं : मोदी

\नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बुधवार को सुभाषित शेयर किया है। पीएम मोदी ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
युवा देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं : मोदी

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, रातभर चला मेगा सुरक्षा अभियान

नई दिल्ली। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा में...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, रातभर चला मेगा सुरक्षा अभियान

पनामा के झंडे वाले मालवाहक जहाज पर अमेरिकी बलों ने दागी दो मिसाइलें, नाकाबंदी तोड़ने का आरोप

वॉशिंगटन। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के एक बयान के अनुसार, अमेरिकी बलों ने पनामा के झंडे वाले एक...
अंतर्राष्ट्रीय 
पनामा के झंडे वाले मालवाहक जहाज पर अमेरिकी बलों ने दागी दो मिसाइलें, नाकाबंदी तोड़ने का आरोप

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक