रॉटरडैम डॉकर्स की जर्सी लॉन्च, जोंटी रोड्स व जॉन अब्राहम ने किया अनावरण

- फायरफ्लाइज डॉट एआई बनी आधिकारिक जर्सी पार्टनर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुंबई। यूरोप में क्रिकेट को नई पहचान देने की तैयारी कर रही यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के उद्घाटन सत्र से पहले रॉटरडैम डॉकर्स ने अपनी आधिकारिक जर्सी लॉन्च कर दी है। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में टीम के सह-मालिक और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स, अभिनेता एवं सह-मालिक जॉन अब्राहम और फ्रेंचाइजी के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक मधुकर श्री की मौजूदगी में जर्सी का अनावरण किया गया।

इस अवसर पर फ्रेंचाइजी ने फायरफ्लाइज डॉट एआई को अपना आधिकारिक जर्सी पार्टनर बनाने की घोषणा भी की। कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ कृष्ण रमीनेनी रॉटरडैम डॉकर्स के फाउंडिंग इन्वेस्टर के रूप में भी टीम से जुड़ गए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य क्रिकेट, तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बीच तालमेल को बढ़ावा देना है।

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम घोषित... ये खबर भी पढ़े : भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम घोषित...

जोंटी रोड्स ने कहा कि रॉटरडैम यूरोप का महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार है और डॉकर्स की कोशिश यूरोप में क्रिकेट के विकास के लिए मजबूत आधार तैयार करने की होगी। उन्होंने खास तौर पर नीदरलैंड्स सहित यूरोप के युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और सीखने का अवसर देने की बात कही।

जॉन अब्राहम ने कहा कि ईटीपीएल के जरिए नीदरलैंड्स, आयरलैंड और स्कॉटलैंड में जमीनी स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को विकसित करने का अवसर मिलेगा। उनका मानना है कि इस लीग से क्रिकेट को वैश्विक खेल बनाने की दिशा में मदद मिल सकती है।

रॉटरडैम डॉकर्स ईटीपीएल के उद्घाटन मुकाबले में 26 अगस्त को वूरबर्ग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स के खिलाफ अभियान शुरू करेगा। टीम के सह-मालिकों में जोंटी रोड्स, जॉन अब्राहम और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस शामिल हैं। डु प्लेसिस टीम की अगुवाई करेंगे।टीम में हेनरिक क्लासेन, एनरिक नॉर्खिया, लोगान वैन बीक और रोएलोफ वैन डर मर्वे जैसे अनुभवी टी20 खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनके साथ नीदरलैंड्स के उभरते क्रिकेटरों को भी टीम में जगह दी गई है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रांची में देर रात छात्रों के धरनास्थल पर पहुंची पुलिस, जबरन हटाने का लगाया आरोप

पुलिस बोली- असामाजिक तत्वों की जांच के लिए पहुंचे थे
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
रांची में देर रात छात्रों के धरनास्थल पर पहुंची पुलिस, जबरन हटाने का लगाया आरोप

फल-सब्जियों के सिर्फ 3.1% सैंपल में तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक अवशेष: सरकार

नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को संसद को बताया कि पिछले तीन सालों में 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य 
फल-सब्जियों के सिर्फ 3.1% सैंपल में तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक अवशेष: सरकार

अमेरिकी सीनेटरों ने तिब्बत का भविष्य सुरक्षित करने के लिए पेश किया नया कानून

वॉशिंगटन। अमेरिकी सीनेटरों के एक द्विदलीय समूह ने तिब्बत की निर्वासित सरकार के साथ जुड़ाव को और गहरा करने और...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिकी सीनेटरों ने तिब्बत का भविष्य सुरक्षित करने के लिए पेश किया नया कानून

युवा देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं : मोदी

\नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बुधवार को सुभाषित शेयर किया है। पीएम मोदी ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
युवा देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं : मोदी

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, रातभर चला मेगा सुरक्षा अभियान

नई दिल्ली। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा में...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, रातभर चला मेगा सुरक्षा अभियान

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक