खासतौर से पंजाबी छोले का स्वाद गजब का .......?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

पंजाबी छोले : पंजाबी खाने की शान हैं छोले भटूरे और छोले पूरी, शादी हो या कोई त्योहार घरों में छोले तो बनते ही हैं। पंजाबी छोले में जो स्वाद आता है वो कई बार घर में बनाने पर नहीं मिल पाता। खासतौर से ढाबे पर मिलने वाले पंजाबी छोले का स्वाद अलग ही होता है। अगर आप भी पंजाबी छोले बनाकर खाना चाहते हैं तो एक बार इस तरह से छोले बनाकर खाएं। आइये जानते हैं पंजाबी छोले की आसान रेसिपी।

पंजाबी छोले की रेसिपी
पहला स्टेप- पंजाबी छोले बनाने के लिए आपको सफेद काबुली चना यानि मोटे वाले छोले लेने हैं। अब छोले को 1-2 बार पानी से धोकर इसे 8 घंटे के लिए भिगोना है। अब कुकर में छोले डालें और इसमें इतना पानी डालना है कि अच्छी तरह से डूब जाएं। इसके साथ ही कुछ खड़े मसाले अपने स्वादानुसार डाल दें। छोले को मीडियम लो फ्लेम पर 3-4 सीटी आने तक पकाना है।

घर पर बना लें ढाबा स्टाइल काजू मसाला ये खबर भी पढ़े : घर पर बना लें ढाबा स्टाइल काजू मसाला

दूसरा स्टेप- मसाला बनाने के लिए आपको 3 मीडियम साइज के प्याज लेने हैं और उनका बारीक पेस्ट बनाना है। 2 टमाटर का पेस्ट बनाना है उसमें थोड़ी सा लहसुन हरी मिर्च अदरक भी डाल दें। टमाटर को भी बारीक पेस्ट जैसा बनाकर तैयार कर लें।

तीसरा स्टेप- अब लोहे ही कढ़ाई लेनी आप कास्ट आयरन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे छोले में एकदम बढ़िया सा रस्टिक फ्लेवर और रस्टिक कलर आ जाएगा। इसमें सरसों का तेल डालें और तेल जैसे ही गरम हो इसमें जीरा अजवाइन और हींग का तड़का लगाना है। अब सबसे पहले प्याज का पेस्ट डाल दें और इसे अच्छी तरह से भून लें। जब प्याज में कलर आ जाए तो इसमें टमाटर का पेस्ट भी मिला दें। 

चौथा स्टेप- अब इसमें मसाले डाल दें। आपको हल्दी, धनिया पाउडर और कलर के लिए कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालनी है। इसमें थोड़ा सा पानी डालकर मसालों को अच्छी तरह से पका लें। जब मसाला भुन जाए तो इसमें उबले हुए छोले पूरे पानी सहित डाल दें। अगर छोले गाढ़े लगें तो इसमें थोड़ा गर्म पानी मिला दें।

पांचवां स्टेप- छोले को मसालों के साथ 5 से 10 मिनट पकाना है और अब इसमें छोले मसाला डाल दें। इससे छोले में एक अलग सा अरोमा आएगा। आपको 1 छोटा चम्मच छोले मसाला मिलाना है। इस बीच 7-8 छोले के दानों को मसल दें इससे छोले में गाढ़ापन आने लगेगा।

अब छोले में पंजाबी फ्लेवर लाने के लिए एक पैन में डालें घी या मक्खन और इसमें लंबाई में कटे अदरक के लच्छे और लंबी कटी हुई हरी मिर्च को चटकाएं और इस तड़के को छोले के ऊपर डाल दें। एकदम बढ़िया से पंजाबी छोले बनकर तैयार है। इसमें बरीक कटा हरा धनिया डालकर सर्व करें।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

फल-सब्जियों के सिर्फ 3.1% सैंपल में तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक अवशेष: सरकार

नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को संसद को बताया कि पिछले तीन सालों में 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य 
फल-सब्जियों के सिर्फ 3.1% सैंपल में तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक अवशेष: सरकार

अमेरिकी सीनेटरों ने तिब्बत का भविष्य सुरक्षित करने के लिए पेश किया नया कानून

वॉशिंगटन। अमेरिकी सीनेटरों के एक द्विदलीय समूह ने तिब्बत की निर्वासित सरकार के साथ जुड़ाव को और गहरा करने और...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिकी सीनेटरों ने तिब्बत का भविष्य सुरक्षित करने के लिए पेश किया नया कानून

युवा देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं : मोदी

\नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बुधवार को सुभाषित शेयर किया है। पीएम मोदी ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
युवा देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं : मोदी

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, रातभर चला मेगा सुरक्षा अभियान

नई दिल्ली। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा में...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, रातभर चला मेगा सुरक्षा अभियान

पनामा के झंडे वाले मालवाहक जहाज पर अमेरिकी बलों ने दागी दो मिसाइलें, नाकाबंदी तोड़ने का आरोप

वॉशिंगटन। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के एक बयान के अनुसार, अमेरिकी बलों ने पनामा के झंडे वाले एक...
अंतर्राष्ट्रीय 
पनामा के झंडे वाले मालवाहक जहाज पर अमेरिकी बलों ने दागी दो मिसाइलें, नाकाबंदी तोड़ने का आरोप

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक