रोज 1 चम्मच मेथी दाना खाने से क्या फायदा होगा?
मेथी दाना : मेथी दाना को डायबिटीज के मरीज के काफी फायदेमंद माना जाता है। इसममें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे घुलनशील फाइबर ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। डायबिटीज से पीड़ित लोग रात में 1 चम्मच मेथी पानी में भिगो दें और सुबह मेथी को चबाकर खा लें और उसका पानी पी लें।
1 महीने तक मेथी पानी पीने और मेथी के बीज चबाकर खाने से वजन घटाने में आसानी होती है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल होता है और वजन घटान में मदद मिलती है। मेथी फाइबर से भरपूर होती है। मेथी में प्रोटीन, स्टार्च, फॉस्फोरिक एसिड जैसे न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।
मेथी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। मेथी में जिंक, सोडियम, फॉस्फोरस, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। मेथी में विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी पाया जाता है जिससे बोन हेल्थ मजबूत होती है।
मेथी दाना पेट की परेशानियों में कारगर है। इसके सेवन से पाचन ठीक होता है, भूख बढ़ती है और यह पेट की गैस को भी दूर करता है और कब्ज को भी मिटाता है। फीड करने वाली महिलाएं दूध बढ़ाने के लिए इ्सका सेवन कर सकती हैं। आप मेथी के लड्डू बनाकर भी खा सकती हैं।
हाई फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर मेथी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। मेथी पानी शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इस वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना भी कम हो जाती है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
