स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा का फुल ड्रेस रिहर्सल, लाल किला-राजघाट के रास्ते बंद

गीता कॉलोनी से लाल किले और जामा मस्जिद की ओर जाने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग, आईटीओ से लाल किला और राजघाट जाने वाले रास्तों पर रोक

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जगह-जगह वाहनों की सघन चेकिंग

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गुरुवार को दिल्ली पुलिस राजधानी में फुल ड्रेस रिहर्सल करेगी। इसी के चलते सुबह से ही दिल्ली के संवेदनशील इलाकों, बॉर्डरों और लाल किले के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई मार्गों को बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है और चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

आज गीता कॉलोनी से लाल किला और जामा मस्जिद की तरफ जाने वाले रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे रूट पर बैरिकेडिंग की गई और हर आने-जाने वाले वाहन की गहन जांच की गई। आईटीओ से लाल किले की तरफ जाने वाले रास्ते और राजघाट की तरफ जाने वाले रास्ते को पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से रूट डायवर्ट किया गया है।

इंस्टाग्राम पर फर्जी कंपनी का विज्ञापन देकर 2.54 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दो को पकड़ा ये खबर भी पढ़े : इंस्टाग्राम पर फर्जी कंपनी का विज्ञापन देकर 2.54 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दो को पकड़ा

शाहदरा जिले में सुरक्षा और सख्त है। शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया, "आज फुल ड्रेस रिहर्सल है। शाहदरा जिला एक बहुत संवेदनशील इलाका है। बॉर्डर के नजरिए से देखें तो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सटे हमारे सात बॉर्डर पॉइंट हैं। इन पॉइंट्स पर कल रात 10 बजे से ट्रैफ़िक पूरी तरह बंद कर दिया गया था। हमने पूरे जिले में पिकेट बनाए हैं। हमारे मौजूदा स्थायी पिकेट के अलावा हमने अस्थायी पिकेट भी लगाए हैं।"

डीसीपी मीणा ने बताया कि लाल किले के पीछे के इलाके खासकर यमुना रिवरफ्रंट और खादर इलाके में चौबीसों घंटे पेट्रोलिंग की जा रही है। बाहरी फोर्स और स्थानीय स्टाफ दोनों का इस्तेमाल करके इलाके के हर हिस्से में बारीकी से तलाशी ली जा रही है। यह पक्का किया जा रहा है कि वहां कोई अनाधिकृत व्यक्ति न रहे।

उन्होंने कहा, "यमुना के पानी में नियमित रूप से नाव से पेट्रोलिंग की जा रही है और 15 अगस्त को सुरक्षा इंतजाम खत्म होने तक यह जारी रहेगी। हमने गीता कॉलोनी और काली नगर पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र को कवर करने के लिए दो नावें तैनात की हैं। इसके अलावा सभी ईआरवी यानी इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल अपने-अपने इलाकों में लगातार गश्त कर रही हैं।"

आगामी 15 अगस्त को देखते हुए यूपी के नोएडा बॉर्डर से दिल्ली में आने-जाने वाले वाहनों की भी सघन तलाशी ली जा रही है। हर गाड़ी को रोककर कागजात और सामान चेक किया जा रहा है। संदिग्ध पाए जाने पर पूछताछ की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

   बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी परवेज खान अपनी शानदार अदाकारी के चलते लोगों के बीच खास पहचान बना चुके...
उत्तर प्रदेश 
जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और गिरफ्तार

हिसार। जिले के बहुचर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर...
हरियाणा 
जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और गिरफ्तार

जनगणना 2027: 15 अगस्त तक घर बैठे स्व-गणना कर सकेंगे लोग

कोलकाता। जनगणना 2027 के स्व-गणना चरण में लोगों से भाग लेने की अपील पश्चिम बंगाल के पंचायत एवं ग्रामीण विकास...
पश्चिम बंगाल 
जनगणना 2027: 15 अगस्त तक घर बैठे स्व-गणना कर सकेंगे लोग

पश्चिम बंगाल में आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी ....

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बने नए निम्न दबाव के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में बारिश का...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी ....

सुकमा में आज आयुष्मान महा अभियान, घर-घर बनेंगे मुफ्त कार्ड

सुकमा / रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार पर आज...
छत्तीसगढ़ 
सुकमा में आज आयुष्मान महा अभियान, घर-घर बनेंगे मुफ्त कार्ड

उत्तर प्रदेश

जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

   बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी परवेज खान अपनी शानदार अदाकारी के चलते लोगों के बीच खास पहचान बना चुके...
उत्तर प्रदेश 
जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा गायों और बैलों का जमावड़ा लगातार परेशानी और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

15 अगस्त को प्रयागराज में गूंजेंगी देशभक्ति की धुनें, एंट्री फ्री

प्रयागराज।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय वायु सेना के प्रतिष्ठित नं. 4 एयर फोर्स बैंड की विशेष संगीत संध्या...
उत्तर प्रदेश 
15 अगस्त को प्रयागराज में गूंजेंगी देशभक्ति की धुनें, एंट्री फ्री