5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 

एक ही छत के नीचे व्यापार, फैशन, ज्वेलरी और लाइफस्टाइल का संगम

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

गोरखपुर। मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर द्वारा AISSHPRA Gems & Jewels के सहयोग से एवं Rotary Euphoria, Gorakhpur के संयुक्त तत्वावधान में 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 15 अगस्त 2026 को होटल Royal Residency, गोरखपुर में किया जाएगा।

"Shop, Explore & Discover" की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में फैशन, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल, फूड, हाउसहोल्ड, गिफ्ट्स सहित विभिन्न श्रेणियों के उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।

अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

पत्रकारों से बातचीत में कार्यक्रम उपाध्यक्ष पीयूष जैन ने बताया कि विगत तीन वर्षों के सफल आयोजनों के बाद 'व्यापार संगम' शहर में अपनी एक अलग पहचान और ब्रांड स्थापित कर चुका है। इसका प्रमाण है कि इस वर्ष आयोजन के सभी स्टॉल पूर्ण रूप से बुक हो चुके हैं।

कार्यक्रम संयोजक अनुराग चंदवासिया ने बताया कि लगातार तीन वर्षों के सफल आयोजन के बाद इस वर्ष 'व्यापार संगम 4.0' को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। पिछले तीन माह से पूरी टीम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रही है तथा आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Rotary Euphoria की अध्यक्ष रुचि केडिया ने बताया कि आयोजन के लगभग 80 प्रतिशत स्टॉल महिलाओं द्वारा लगाए जा रहे हैं, जिनमें कई महिलाएं घर से अपना व्यवसाय संचालित करती हैं। यह मंच उन्हें नए ग्राहकों से जुड़ने और अपने उत्पादों को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर देता है।

मंच के सचिव संचित भालोटिया ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ शहरवासियों को त्योहारी मौसम के नए और आकर्षक उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष दुर्गेश बजाज, निवर्तमान अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सलाहकार अभिषेक पोद्दार, कोषाध्यक्ष आकाश अग्रवाल एवं सचिव संचित भालोटिया के साथ पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। वहीं कार्यक्रम निदेशक नितिश अग्रवाल, गौरव चिरानिया, मनीष केडिया, राघव बंसल एवं नीलेश अग्रवाल आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर ने शहरवासियों से 15 अगस्त को होटल Royal Residency पहुंचकर 'व्यापार संगम 4.0' का हिस्सा बनने की अपील की है।

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

पेपर लीक मामले में CBI की आगे की जांच पर 14 अगस्त को फैसला

आरोपितों को चार्जशीट और दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग
राष्ट्रीय  राज्य 
पेपर लीक मामले में CBI की आगे की जांच पर 14 अगस्त को फैसला

टीवीएस ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों वेरिएंट के बढ़े दाम

दिल्ली में ऑर्बिटर V1 की एक्स-शोरूम कीमत अब ₹91,500 टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस ऑर्बिटर की...
टेक-मित्र 
टीवीएस ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों वेरिएंट के बढ़े दाम

कावड़ यात्रा तभी सार्थक, जब आत्मा से राग-द्वेष का ‘कबाड़ा’ निकले  :आचार्य निर्भय सागर 

फिरोजाबाद,नगर के छदामी लाल जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा मे आचार्य निर्भय सागर महाराज ने  कहा कि श्रवण मास...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कावड़ यात्रा तभी सार्थक, जब आत्मा से राग-द्वेष का ‘कबाड़ा’ निकले  :आचार्य निर्भय सागर 

उत्तर प्रदेश

न्यायालय के आदेश पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

   मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी अजीत सिंह की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर न्यायालय के आदेश...
उत्तर प्रदेश 
न्यायालय के आदेश पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद के गुलमोहर एन्क्लेव में 16 अगस्त को होगा भव्य तीज उत्सव

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में हरियाली तीज के अवसर पर रविवार, 16 अगस्त 2026 को भव्य गुलमोहर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद के गुलमोहर एन्क्लेव में 16 अगस्त को होगा भव्य तीज उत्सव