मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत
स्विच ऑन करने के बाद पंखे को अपनी ओर खींच रहा था 45 वर्षीय मुन्ना मुसहर, हादसे में मौके पर गई जान
मीरजापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के पिड़खिर गांव में गुरुवार दोपहर 45 वर्षीय मुन्ना मुसहर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। फर्राटा पंखे का स्विच ऑन कर उसे अपनी ओर खींचते समय पंखे में उतर रहे करंट ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया कि मुन्ना दोपहर करीब दो बजे घर में फर्राटा पंखा चला रहे थे। स्विच ऑन करने के बाद वह पंखे को हाथ से अपनी ओर खींच रहे थे। इसी दौरान पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आकर वह उससे चिपक गए। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही मौके पर उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर जुट गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुन्ना परिवार का मुख्य सहारा थे और ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी लक्ष्मीना और शीला तथा पुत्र चंद्रमा और किशन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन की चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
जमालपुर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
