बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

अफजलगढ़ में पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद हुई जवाबी कार्रवाई, चोरी की सोलर प्लेटें, नकदी और हथियार बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बिजनौर। जनपद बिजनौर की अफजलगढ़ पुलिस ने बुधवार रात करीब डेढ़ बजे मुठभेड़ के बाद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जबकि एक आरक्षी भी घायल हो गया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की सोलर प्लेटें, नकदी और हथियार बरामद किए हैं।

चारों आरोपी एक साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। 3 और 6 अगस्त की रात को भी इन्होंने सोलर प्लेटें चुराई थी। पीड़ित ने इस मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही थी। इनमें तीन आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। इन पर गैंगस्टर एक्ट, चोरी और लूट के मामलों में कुल 34 मुकदमे दर्ज हैं।

"हर घर तिरंगा" अभियान के अन्तर्गत विद्यालयों में आयोजित किया गया कार्यक्रम ये खबर भी पढ़े : "हर घर तिरंगा" अभियान के अन्तर्गत विद्यालयों में आयोजित किया गया कार्यक्रम

अफजलगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मनियावाला स्थित एचसीएम इंटर कॉलेज के पास आम के बाग में एक ट्रक में चार व्यक्ति चोरी की सोलर प्लेटों के साथ मौजूद हैं और किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर थाना अफजलगढ़ पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में आरक्षी गौरव कुमार घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों पर गोली चलाई। गोली दो आरोपियों के पैर में लगी। घायल अवस्था में इन दोनों आरोपियों सहित अन्य दो को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल आरोपियों की पहचान बिजनौर के रेहड़ थाना क्षेत्र के विमल कुमार और नाजिम के रूप में हुई है। वहीं दोनों अन्य आरोपी दीपक और आशीष मोहल्ला शिव मंदिर के रहने वाले हैं। घायल आरोपियों और आरक्षी गौरव कुमार को उपचार के लिए सीएचसी अफजलगढ़ भेजा गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकद रूपए, दो तमंचे, चार जिंदा व दो खोखा कारतूस, पांच सोलर प्लेटें और घटना में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया। आरोपियों ने बताया कि करीब पांच-छह दिन पहले चारों ने मिलकर ग्राम फजलाबाद परमानंदपुर उर्फ मनियावाला स्थित एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी की थी। इस घटना में उन्हें 49,000 रुपए प्राप्त हुए थे, जिसे उन्होंने आपस में बराबर-बराबर बांट लिया था। अपने हिस्से की कुछ धनराशि उन्होंने खाने-पीने में खर्च कर दी थी, जबकि बचे हुए 30 हजार रुपए पुलिस ने कब्जे में ले लिए।

ग्राम मानियावाला निवासी ऋषभ कुमार ने 4 अगस्त को तहरीर दी थी कि 3 अगस्त की रात उनके खेत पर बने ट्यूबवेल की छत पर लगे सोलर पैनलों में से चार सोलर पैनल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 (ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे चारों आपस में साथी हैं। उन्होंने 6-7 अगस्त की रात ग्राम मनियावाला फ्लाईओवर की दाहिनी ओर स्थित ट्यूबवेल से चार सोलर प्लेट चोरी की थीं। चोरी की गई सोलर प्लेटों को ट्रक में रखकर ले गए थे। आरोपी इन प्लेटों को बेचने के लिए ट्रक संख्या UK18CA7488 में लेकर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपी नाजिम के खिलाफ रेहड़ थाने में चोरी और गैंगस्टर एक्ट के 10 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं विमल पर कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी दीपक पर भी 9 मुकदमें दर्ज किए गए हैं। तीनों आरोपी अलग-अलग मामलों में वांछित थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार, ,उप निरीक्षक मनवीर सिंह , हेड कांस्टेबल विपिन कुमार , कांस्टेबल गौरव , राजीव कुमार आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पेपर लीक मामले में CBI की आगे की जांच पर 14 अगस्त को फैसला

आरोपितों को चार्जशीट और दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग
राष्ट्रीय  राज्य 
पेपर लीक मामले में CBI की आगे की जांच पर 14 अगस्त को फैसला

टीवीएस ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों वेरिएंट के बढ़े दाम

दिल्ली में ऑर्बिटर V1 की एक्स-शोरूम कीमत अब ₹91,500 टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस ऑर्बिटर की...
टेक-मित्र 
टीवीएस ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों वेरिएंट के बढ़े दाम

कावड़ यात्रा तभी सार्थक, जब आत्मा से राग-द्वेष का ‘कबाड़ा’ निकले  :आचार्य निर्भय सागर 

फिरोजाबाद,नगर के छदामी लाल जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा मे आचार्य निर्भय सागर महाराज ने  कहा कि श्रवण मास...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कावड़ यात्रा तभी सार्थक, जब आत्मा से राग-द्वेष का ‘कबाड़ा’ निकले  :आचार्य निर्भय सागर 

उत्तर प्रदेश

कावड़ यात्रा तभी सार्थक, जब आत्मा से राग-द्वेष का ‘कबाड़ा’ निकले  :आचार्य निर्भय सागर 

फिरोजाबाद,नगर के छदामी लाल जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा मे आचार्य निर्भय सागर महाराज ने  कहा कि श्रवण मास...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कावड़ यात्रा तभी सार्थक, जब आत्मा से राग-द्वेष का ‘कबाड़ा’ निकले  :आचार्य निर्भय सागर 

न्यायालय के आदेश पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

   मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी अजीत सिंह की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर न्यायालय के आदेश...
उत्तर प्रदेश 
न्यायालय के आदेश पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद के गुलमोहर एन्क्लेव में 16 अगस्त को होगा भव्य तीज उत्सव

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में हरियाली तीज के अवसर पर रविवार, 16 अगस्त 2026 को भव्य गुलमोहर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद के गुलमोहर एन्क्लेव में 16 अगस्त को होगा भव्य तीज उत्सव