कौशाम्बी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू

केंद्रीय पर्यवेक्षक ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से किया संवाद

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में कौशाम्बी जिले में भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर संगठनात्मक कवायद तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक शिव कुमार दहरिया ने जिले में पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया की जानकारी दी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। कौशाम्बी के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए शिव कुमार दहरिया ने बताया कि जिले में संगठन के विभिन्न स्तरों पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया जाएगा। उनकी राय और संगठनात्मक गतिविधियों के आधार पर जिलाध्यक्ष चयन के लिए प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नवजात शिशुओं की तस्करी करने वाले सात गिरफ्तार, 5 बच्चे बरामद ये खबर भी पढ़े : नवजात शिशुओं की तस्करी करने वाले सात गिरफ्तार, 5 बच्चे बरामद

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से केंद्रीय पर्यवेक्षक के सहयोग के लिए मंजु संत, मनिंदर मिश्रा और राजन दूबे को प्रदेश पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। केंद्रीय और प्रदेश पर्यवेक्षक जिले की तीनों तहसीलों, आठ ब्लाकों तथा बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संपर्क कर संगठन की स्थिति की जानकारी लेंगे।

पार्टी नेताओं के मुताबिक, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से प्राप्त सुझावों एवं फीडबैक के आधार पर जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को भेजी जाएगी। इसके बाद कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व नए जिलाध्यक्ष के नाम पर अंतिम निर्णय लेगा। पार्टी का मानना है कि मजबूत संगठनात्मक ढांचा आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

केंद्रीय पर्यवेक्षक शिव कुमार दहरिया ने प्रेस वार्ता के दौरान संगठन सृजन अभियान के उद्देश्यों और जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संवाद और उनकी सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से चयन प्रक्रिया को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष नुसरत सलमान सरवर, तलत अजीम, पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, श्याम मूर्ति तिवारी समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

संगीत और भारतीय संस्कृति को युवाओं से जोड़ना आवश्यक: कुलपति

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में “ भारतीय कला एवं संस्कृति ” विषय पर स्पिक मैके के चेयरमैन डॉ. किरण सेठ...
उत्तर प्रदेश 
संगीत और भारतीय संस्कृति को युवाओं से जोड़ना आवश्यक: कुलपति

हथगाम ब्लॉक में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

      फतेहपुर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को हथगाम ब्लॉक परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक प्रमुख...
हथगाम ब्लॉक में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

हजरतगंज चौराहे पर झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जहरखंड सीएम हेमंत सोरेन का पुतला जलाया लखनऊ। गुरुवार झारखंड में छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज के...
उत्तर प्रदेश 
हजरतगंज चौराहे पर झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

राज कुमार अध्यक्ष व सविता वर्मा महामंत्री निर्वाचित 

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति के वर्ष 2026-2029 के चुनाव में राज...
उत्तर प्रदेश 
राज कुमार अध्यक्ष व सविता वर्मा महामंत्री निर्वाचित 

लालच में अंधा बेटा! मृत पिता के शव से कागज पर लगवाया अंगूठा

रहीमाबाद थाना इलाके के खड़ौहा गांव का मामला मौत के एक माह बाद वीडियो हुआ वायरल लखनऊ। रहीमाबाद के खड़ौहा...