ब्लाक भिटौरा, धाता, बहुआ, देवमई, खजुहा में निकाली गई तिरंगा यात्रा

आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Published By Prabhakar Pandey
On
Prabhakar Pandey Picture

फतेहपुर, 13 अगस्त । जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड भिटौरा के ग्राम बीसापुर में ब्लॉक प्रमुख भिटौरा अमित तिवारी, विकास खंड धाता के दीपनारायण चौराहा, विकास खंड देवमई के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी और तिरंगा रैली देवमई से बैठका चौराहा से मुसाफा होते नहर पटरी के रास्ते विकास खंड कार्यालय तक, विकास खंड बहुआ में बहुआ से बहुआ चौराहा (बांदा सागर रोड) तक रैली निकाली गई। विकास खंड खजुहा में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत  विकासखंड खजुहा में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
     कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बिंदकी  जयकुमार सिंह जैकी व विधायक जहानाबाद राजेन्द्र पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र उत्तम, मंडल अध्यक्ष रोहन श्रीवास्तव तथा अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी सुश्री कोमल सिंह, सहायक विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव एवं रामकृपाल संबंधित ग्राम पंचायत सचिर्वा सहित विकासखंड के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
   इसके अतिरिक्त आशा कार्यकत्रियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा पुरुषोतम इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली में सहभागिता की। महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती उत्प्रेक्षा द्विवेदी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। रैली के दौरान, भारत माता की जय, एवं जय हिंद के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
रैली विभिन्न मार्गो से होते हुए शहीद स्थल पहुंची जहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्र‌द्धापूर्वक स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं अमर बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। 

लेखक के बारे में

Prabhakar Pandey Picture

प्रभाकर पाण्डेय पत्रकारिता क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव रखते हैं। वर्ष 2018 से फतेहपुर जिला मुख्यालय में पत्रकार के रूप में सक्रिय हैं। इससे पहले वह कई प्रिंट मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ में फतेहपुर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं और जिले से जुड़े महत्वपूर्ण समाचारों की तथ्यपरक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन।

संत कबीर नगर,   13 अगस्त 2026(सूचना विभाग)।* उप क्रीडाधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया है कि दिनांक 15 अगस्त 2026 उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन।

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन।

संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार MY Bharat के तत्वावधान में...
उत्तर प्रदेश 
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन।

लखनऊ में झारखंड की गूंज, एबीवीपी का प्रदर्शन 

लखनऊ। झारखंड में परीक्षाओं में अनियमितता एवं पेपर लीक को लेकर के सीबीआई जांच की मांग कर रहे विद्यार्थियों पर...