संगठन में बढ़ेगी युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी: ऐश्वर्य राज 

रालोद मुख्यालय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, हुआ स्वागत

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह के लखनऊ आगमन पर गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि इसी विरासत और विचारधारा को आगे बढ़ाना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि युवाओं और महिलाओं की भागीदारी भी संगठन में बढ़ाई जाएगी। युवाओं, छात्रों, किसानों और महिलाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। 
चारबाग रेलवे स्टेशन से लेकर रालोद कार्यालय तक कई स्थानो पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत हुआ। विधानसभा स्थित चौधरी चरण सिंह , सरदार वल्लभभाई पटेल , राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अपने स्वागत से अभिभूत ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। हमारी दो पीढ़ियों का राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा से संबंध रहा है। उनके पिता स्वर्गीय राजा लक्ष्मेश्वर सिंह लोकदल से विधायक रहे और उन्होंने चौधरी अजित सिंह के साथ मिलकर  किसानों के हितों के लिए कार्य किया।

राष्ट्रीय लोकदल किसानों, नौजवानों, महिलाओं, मजदूरों और समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने वाली पार्टी है। कार्यकतार्ओं के सम्मान और उनकी सक्रिय भागीदारी के साथ संगठन को मजबूत करने की प्राथमिकता है। इस अवसर पर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अनुपम मिश्रा, पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे, चन्द्रबली यादव, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव मुंशी राम पाल, सैनिक प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्म पाल तोमर, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष  अमन पाण्डेय,  रामावती तिवारी, किरण सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, आर.पी. सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी सहित कई नेताओं ने स्वागत किया। 

तीज उत्सव के साथ देर रात हुआ भव्य रुद्राभिषेक  ये खबर भी पढ़े : तीज उत्सव के साथ देर रात हुआ भव्य रुद्राभिषेक

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन।

संत कबीर नगर,   13 अगस्त 2026(सूचना विभाग)।* उप क्रीडाधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया है कि दिनांक 15 अगस्त 2026 उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन।

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन।

संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार MY Bharat के तत्वावधान में...