तीज उत्सव के साथ देर रात हुआ भव्य रुद्राभिषेक
लखनऊ। गोमती तट स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम परिवार की ओर से श्रावणी तीज उत्सव की तैयारियों के बीच देर रात्रि भगवान महादेव का भव्य रुद्राभिषेक आयोजित किया गया। मंदिर में पंडित राजेंद्र कुमार पांडेय के विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। इस दौरान विधायक डॉ. नीरज बोरा, रुपेश अग्रवाल, महेश गर्ग, पंकज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का महाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि आगामी 15 अगस्त , शनिवार को शाम 4 बजे से श्री श्याम मंदिर में भव्य श्री श्याम श्रावणी तीज उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विशेष रूप से तीज क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रतियोगिता की विजेता को प्रथम पुरस्कार के रूप में होंडा एक्टिवा स्कूटर प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजिका पारूल अग्रवाल ने बताया कि उत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में सोलह श्रृंगार, झूला गीत-संगीत, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मेले, सेल्फी कॉर्नर तथा चाट-बाटी सहित विभिन्न आकर्षक आयोजन होंगे। तीज क्वीन प्रतियोगिता में 35 वर्ष तक की विवाहित महिलाएं भाग ले सकेंगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
