राज कुमार अध्यक्ष व सविता वर्मा महामंत्री निर्वाचित

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति के वर्ष 2026-2029 के चुनाव में राज कुमार को अध्यक्ष और सविता वर्मा को महामंत्री निर्वाचित किया गया है।
अध्यक्ष पद पर राज कुमार विजेता रहे, जबकि सुकलेश कुमारी उपविजेता रहीं। वहीं महामंत्री पद पर सविता वर्मा ने जीत दर्ज की और मंजुलता राव उपविजेता रहीं।

उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार विजयी रहे, जबकि सुरेंद्र वीर सिंह उपविजेता रहे। कोषाध्यक्ष पद पर वंदना भारती निर्विरोध निर्वाचित हुईं। संयुक्त मंत्री के दो पदों पर अरचना सिंह, अरविंद कुमार और कुमारी शिवानी रावत में से अर्चना सिंह को उपविजेता तथा अरविंद कुमार और शिवानी रावत को विजेता घोषित किया गया। इसके अलावा संगठन मंत्री पद पर सीमा और कार्यालय मंत्री पद पर एस. कन्या कुमारी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। प्रचार मंत्री पद पर वीर बली तथा कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों पर जूली, कृष्णपाल, सुभाष कुमार और कुमारी ट्विंकल वर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राज कुमार और महामंत्री सविता वर्मा ने कर्मचारियों के हितों के लिए मिलकर काम करने और समिति को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
