लालच में अंधा बेटा! मृत पिता के शव से कागज पर लगवाया अंगूठा

जमीन की लालच में इकलौते बेटे ने पिता के शव से लगवाया अंगूठा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • रहीमाबाद थाना इलाके के खड़ौहा गांव का मामला
  • मौत के एक माह बाद वीडियो हुआ वायरल

लखनऊ। रहीमाबाद के खड़ौहा गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता की मौत के बाद उनके इकलौते बेटे ने जमीन के लालच में शव के अंगूठे का निशान सादे कागज पर लगवा लिया। इस काम में उसने अपने चचेरे भाई की मदद ली। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सामने आया है।

परिजनों के मुताबिक, खड़ौहा निवासी छत्रपाल (75) और उनकी पत्नी शिवदेवी के साथ उनके बेटे महेंद्र और बहू लक्ष्मी का लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि दोनों बुजुर्गों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता था। साल 2023 में उन्हें पैतृक घर से भी निकाल दिया गया। परिजनों के अनुसार छत्रपाल अपनी बड़ी बेटी सुमन के लखनऊ स्थित घर चले गए। वह अन्य दो विवाहित बेटियों के घर भी आते-जाते रहे।

 चिकित्सा महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्व सैनिकों सहित सुरक्षा कर्मियों ने किया मॉक ड्रिल व रिहर्सल ये खबर भी पढ़े :  चिकित्सा महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्व सैनिकों सहित सुरक्षा कर्मियों ने किया मॉक ड्रिल व रिहर्सल

बेटियों द्वारा सेवा किए जाने से खुश होकर उन्होंने अपनी करीब साढ़े छह बीघा जमीन में से तीनों बेटियों को एक-एक बीघा जमीन देने की बात कही थी। वहीं बेटे महेंद्र और बहू से नाराज होकर उन्हें सार्वजनिक सूचना के जरिए संपत्ति से बेदखल करने की घोषणा भी की थी। बेटी सुमन के मुताबिक, 7 जुलाई को पिता छत्रपाल की तबीयत बिगड़ी थी। इसकी सूचना महेंद्र को भी दी गई थी। आरोप है कि महेंद्र अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ लखनऊ पहुंचा और इलाज कराने की बात कहकर पिता को अपने साथ ले गया। इसके तीन दिन बाद 9 जुलाई को छत्रपाल की मौत हो गई।

सुमन का आरोप है कि पिता के अंतिम संस्कार के दौरान भी महेंद्र और उसके परिजनों ने बहनों के साथ गाली-गलौज की। परिजनों का आरोप है कि पिता की मौत के बाद महेंद्र ने जमीन से जुड़े कागजात तैयार कराने के लिए उनके मृत शरीर के अंगूठे का निशान सादे कागज पर लगवाया। इस दौरान उसका चचेरा भाई भी मदद करता रहा। ग्रामीणों ने चोरी से पूरी घटना का वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सामने आया है। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन।

संत कबीर नगर,   13 अगस्त 2026(सूचना विभाग)।* उप क्रीडाधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया है कि दिनांक 15 अगस्त 2026 उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन।

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन।

संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार MY Bharat के तत्वावधान में...