तिरंगे के रंग में रंगा मंझनपुर, गूंजे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य यात्रा, प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान, विधायक पूजा पाल व जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260813-WA0334कौशाम्बी। जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को जिला मुख्यालय मंझनपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यालय कोतवाली के सामने स्थित टेंपो स्टैंड से शुरू हुई यात्रा मंझनपुर बाजार के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं और युवा देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने की। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं कौशाम्बी प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान ने प्रत्येक भारतीय के भीतर राष्ट्रप्रेम और अखंड भारत की भावना को और मजबूत किया है। तिरंगे के तीनों रंग जीवन को महत्वपूर्ण संदेश देते हैं। केसरिया त्याग और बलिदान, सफेद शांति और एकता तथा हरा रंग विश्वास का प्रतीक है। तिरंगा उन वीर बलिदानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आन-बान और शान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

पीजीआई ने हासिल की टॉप टेन एनआईआरएफ- रैंक  ये खबर भी पढ़े : पीजीआई ने हासिल की टॉप टेन एनआईआरएफ- रैंक

उन्होंने कहा कि तिरंगे में अंकित अशोक चक्र धर्म चक्र का प्रतीक है, जो प्रत्येक नागरिक को निरंतर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने और देशहित में अपने संकल्प को दोहराने का अवसर है। प्रत्येक नागरिक को देश की एकता, अखंडता और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल ने कहा कि हम ऐसे महान राष्ट्र के नागरिक हैं, जिसकी माटी में वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। तिरंगा महज कपड़ा नहीं, बल्कि देश के स्वाभिमान, एकता और गौरव का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान करोड़ों देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि मंझनपुर में निकली तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति का उद्घोष है। स्वतंत्रता सेनानियों ने संघर्ष और बलिदान के जरिए देश की आजादी की नींव मजबूत की। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि प्रत्येक नागरिक राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए सदैव समर्पित रहे।

उन्होंने युवाओं से देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कहा कि हमारा संकल्प है कि हर घर में तिरंगा, हर हाथ में तिरंगा और हर दिल में राष्ट्रभक्ति का भाव हो।

मंझनपुर बाजार में यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा बाजार देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

इस मौके पर निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर, निवर्तमान विधायक शीतला प्रसाद पटेल, लाल बहादुर, संजय गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर वीरेंद्र सरोज फौजी, कविता पासी, एससी-एसटी आयोग के सदस्य जितेंद्र कुमार गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पा देवी, अनीता त्रिपाठी, अभियान संयोजक एवं जिला महामंत्री जगदीश सरोज, कार्यक्रम संयोजक राकेश पाण्डेय समेत पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

कौशाम्बी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू