02 अंतरराज्यीय अवैध गांजा तस्कर गिरफ्तार, अनुमानित कीमत करीब 50 लाख

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर  राम कुमार* के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती  संजीव त्यागी* तथा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं क्रय-विक्रय की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद  जय प्रकाश दुबे*, एसओजी प्रभारी उ0नि0  रजनीश राय* व सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक  अजय कुमार सिंह* के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 13.08.2026 को अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्तो को एन0एच0 27 मगहर पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया है ।
 
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. चंचल सिंह पुत्र टरसेम सिंह निवासी गली नम्बर 2140 आदर्श नगर थाना- 07 न0 डिविजन जनपद लुधियाना (पंजाब) । (शिक्षा-अनपढ़, पेशा- मजदूर)
2. राहुल पुत्र उमेश कुमार निवासी मकान न0 163 गली न0 03 बाबा जिवन सिंह नगर, बस्ती जोधेवाल थाना वर्धमान न0- 07 जनपद लुधियाना (पंजाब) । (शिक्षा-8वीं, पेशा- ड्राईवर)
*नोट-* उपरोक्त अभियुक्तगण का प्राथमिक स्तर पर अभी कोई आपराधिक इतिहास प्राप्त नही हुआ है, सम्बन्धित जनपदों से समन्वय स्थापित कर अन्य जानकारी प्राप्त की जा रही है ।
 
*घटना एवं पूछताछ का विवरण-*
दिनांक 12.08.2026 की रात्रि को पुलिस चौकी मगहर के पास एनएच-27 पर गोरखपुर की ओर से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान एक अशोका लीलैण्ड डीसीएम वाहन को टॉर्च की रोशनी का संकेत देकर हमराही पुलिस बल की सहायता से रोककर चेक किया गया । वाहन में चालक सहित दो व्यक्ति सवार मिले । पूछताछ में चालक ने अपना नाम चंचल सिंह तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम राहुल बताया । प्रारम्भिक पूछताछ में दोनों ने वाहन में टीशू पेपर लदा होना बताया । कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि टीशू पेपर के बंडलों के बीच 07 बोरियों में गांजा छिपाकर उड़ीसा से पंजाब ले जा रहे है । बताए कि वे काफी समय से अवैध गांजा के व्यापार में संलिप्त हैं । उड़ीसा में कुछ व्यक्तियों के संपर्क में रहकर गांजा प्राप्त करते हैं तथा उसे डीसीएम वाहन में टीशू पेपर के बंडलों के बीच छिपाकर पंजाब ले जाते हैं । वहां ग्राहकों की तलाश कर गांजा अच्छे दामों पर बेचते हैं, जिससे प्राप्त धनराशि से अपना जीवन-यापन करते हैं । अभियुक्तों ने बताया कि बरामद गांजा भी उड़ीसा से पंजाब ले जा रहे थे । श्रावण माह में प्रयागराज की ओर कांवड़ियों की अधिक आवाजाही तथा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं चेकिंग किए जाने के कारण उन्होंने प्रयागराज वाले मार्ग से न जाकर बनारस से गोरखपुर होते हुए पंजाब जाने का रास्ता चुना था । बरामद डीसीएम वाहन के आवश्यक कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर उसे धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया । 
*नोट- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली थाना कोतवाली खलीलाबाद, एसओजी टीम एवं सर्विलांस सेल पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।*

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन।

संत कबीर नगर,   13 अगस्त 2026(सूचना विभाग)।* उप क्रीडाधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया है कि दिनांक 15 अगस्त 2026 उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन।

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन।

संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार MY Bharat के तत्वावधान में...