फर्रुखाबाद में डंपर की टक्कर से कांवड़िए की मौत, हाईवे जाम

चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश केफर्रुखाबाद में गुरुवार देर रात इटावा-बरेली हाईवे पर गांधी गांव के निकट एक तेज रफ्तार डंपर ने कांवड़ लेकर जा रहे 22 वर्षीय कांवड़िए को टक्कर मार दी।

हादसे में कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।

जानकारी के अनुसार, कमालगंज थाना क्षेत्र के गदाखेड़ा गांव निवासी शिवकुमार (22) अपने लगभग 55 साथियों के साथ पांचाल घाट से कांवड़ लेकर गोला जा रहे थे। गांधी गांव के पास पीछे से आए डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे शिवकुमार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

हादसे के बाद शिवकुमार के साथ चल रहे कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। वे डंपर चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

कीटनाशक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच कंपनियों के 12 नमूने जब्त ये खबर भी पढ़े : कीटनाशक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच कंपनियों के 12 नमूने जब्त

सूचना मिलने पर राजेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे चालक की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया, हालांकि चालक फरार हो गया।

जाम की सूचना पर सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार, राजेपुर थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारियों ने कांवड़ियों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और लगभग पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

परिजनों के अनुसार, मृतक शिवकुमार अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

तिरंगे के रंग में रंगा प्रतापगढ़, शहीद उद्यान में हुआ तिरंगा यात्रा का भव्य समापन

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ तुलसी...
तिरंगे के रंग में रंगा प्रतापगढ़, शहीद उद्यान में हुआ तिरंगा यात्रा का भव्य समापन

जौनपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य बाइक रैली

रैली के समापन के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण  जौनपुर। यूपी के जौनपुर में ‘हर घर...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य बाइक रैली

बेन शेल्टन ने लगातार दूसरी बार जीता कनाडियन ओपन खिताब

मॉन्ट्रियल।अमेरिका के बेन शेल्टन ने गुरुवार रात हमवतन ब्रैंडन नकाशिमा को 6-3, 7-6(4) से हराकर लगातार दूसरी बार कनाडियन...
खेल 
बेन शेल्टन ने लगातार दूसरी बार जीता कनाडियन ओपन खिताब

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत स्थिर

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजार में शुरुआती कारोबार...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत स्थिर

शाहजहांपुर में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 8 पर केस

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद...
उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 8 पर केस

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य बाइक रैली

रैली के समापन के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण  जौनपुर। यूपी के जौनपुर में ‘हर घर...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य बाइक रैली

शाहजहांपुर में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 8 पर केस

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद...
उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 8 पर केस

नोएडा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

नोएडा। जिले के थाना रबूपुरा क्षेत्र में एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल पर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

नोएडा में पिता की हत्या के बाद किशोर ने मेट्रो के आगे दी जान

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर बुधवार की शाम को मेट्रो ट्रेन के आगे...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में पिता की हत्या के बाद किशोर ने मेट्रो के आगे दी जान