एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल की ट्रेनिंग देगी सरकार: पीएम मोदी

लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, युवाओं को AI प्रशिक्षण के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग देने की योजना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लाल किले की प्राचीर से ऐलान किया कि सरकार अगले एक साल में देश के 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य भारतीय युवाओं को ग्लोबल स्तर पर एआई का नेतृत्व करने के लिए तैयार करना है।

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने में देश के युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। मोदी ने कहा कि अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को एआई की स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए एआई की ट्रेनिंग देने के साथ- साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी का विकास के लिए शक्ति की सप्तधारा का आह्वान ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी का विकास के लिए शक्ति की सप्तधारा का आह्वान

मोदी ने कहा सरकार के इस पहल का उद्देश्य भारतीय युवाओं को ग्लोबल स्तर पर एआई का नेतृत्व करने के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य ‘फॉर्च्यून 500’ में 50 भारतीय कंपनियों को शामिल कराना होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारत हरित आंदोलन को मजबूती दे रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के पास स्थिर राजनीतिक जनादेश, स्थिर सरकार, जीवंत लोकतंत्र, मजबूत न्यायिक व्यवस्था और हमारा मार्गदर्शन करने वाला संविधान है। उन्होंने कहा कि हमें रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर’ बनना होगा। मोदी ने कहा कि अगली पीढ़ी की रक्षा प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर हमें वैश्विक आपूर्तिकर्ता बनना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया के लिए अपना बाजार बंद नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि हमें गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं का उत्पादन करना होगा।

उन्होंने कहा कि दुनिया ने महसूस किया है कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का कोई विकल्प नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें डिजिटल सार्वजनिक प्रौद्योगिकियों को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भारत निर्मित 6जी को पूरी दुनिया में पहुंचाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष पर विशेष ध्यान दे रहा है, जिसके तहत डेटा केंद्र और प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं। मोदी ने कहा कि दुनिया के बाजार हमारे किसानों के लिए खुले हैं, भारतीय कृषि उत्पादों को वैश्विक ब्रांड बनाना होगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए, हमारा मंत्र ‘गुणवत्ता, गुणवत्ता, गुणवत्ता’ होना चाहिए।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CHETNA ने सड़क एवं कामकाजी बच्चों संग मनाया रंगारंग कार्यक्रम

गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर चेतना संस्था (CHETNA) द्वारा गुरुग्राम में सड़क एवं कामकाजी बच्चों के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CHETNA ने सड़क एवं कामकाजी बच्चों संग मनाया रंगारंग कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर विकास भवन में ध्वजारोहण एवं गोष्ठी हुई आयोजित

मऊ / स्वतंत्रता दिवस की  80 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर विकास भवन में ध्वजारोहण एवं गोष्ठी हुई आयोजित

बलिदान से मिली आजादी की विरासत सहेजने का लिया संकल्प

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू में 80वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को देशभक्ति और उल्लास के माहौल में मनाया...
उत्तर प्रदेश 
बलिदान से मिली आजादी की विरासत सहेजने का लिया संकल्प

80वां स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ महोबा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय पर्व

महोबा। देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महोबा पुलिस ने राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के...
उत्तर प्रदेश 
80वां स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ महोबा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय पर्व

कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, डीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन

कौशाम्बी। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल...