स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CHETNA ने सड़क एवं कामकाजी बच्चों संग मनाया रंगारंग कार्यक्रम

‘वंदे मातरम्’ रही कार्यक्रम की थीम, बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता और भाषण से बांधा समां

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर चेतना संस्था (CHETNA) द्वारा गुरुग्राम में सड़क एवं कामकाजी बच्चों के साथ एक विशेष रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की विशेष थीम “वंदे मातरम्” रखी गई, जिसने पूरे आयोजन को देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने “वंदे मातरम्” की थीम पर आधारित देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

तिरंगे के रंगों और देशभक्ति के गीतों से सजे वातावरण में बच्चों ने “वंदे मातरम्” के माध्यम से देश के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को देश की स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्रीय एकता, नागरिकों के अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के बारे में भी जानकारी दी गई।चेतना संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर राजेंद्र कुमार ने कहा, “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के प्रति प्रेम, सम्मान और एकता की भावना का प्रतीक है। हमारा प्रयास है कि सड़क एवं कामकाजी बच्चों को भी ऐसे अवसर मिलें, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ-साथ देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझ सकें।”

 भाजपा ने "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" पर संगोष्ठी, स्मृति प्रदर्शनी और मौन जुलूस का आयोजन किया ये खबर भी पढ़े :  भाजपा ने "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" पर संगोष्ठी, स्मृति प्रदर्शनी और मौन जुलूस का आयोजन किया

कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित किया गया। गीत, नृत्य, कविता और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस की भावना को जीवंत कर दिया।कार्यक्रम के समापन पर बच्चों ने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने तथा एक बेहतर और समावेशी भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अंत में सभी बच्चों को सुल्फहार/जलपान वितरित किया गया, जिससे बच्चों की खुशी और उत्साह और बढ़ गया।चेतना संस्था का यह आयोजन बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को यादगार बनाने के साथ-साथ उनमें देशभक्ति, आत्मविश्वास, रचनात्मकता, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

विजय ने तमिलनाडु को भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित करने का लिया संकल्प

चेन्नई। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को तमिलनाडु के हितों और संवैधानिक अधिकारों की मजबूती से रक्षा करने, साथ...
राष्ट्रीय  राज्य 
विजय ने तमिलनाडु को भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित करने का लिया संकल्प

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स में कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने किया ध्वजारोहण

प्रतापगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन्स, प्रतापगढ़ के परेड ग्राउंड में भव्य एवं गरिमामय...
उत्तर प्रदेश 

गुलमोहर एनक्लेव में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एनक्लेव में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CHETNA ने सड़क एवं कामकाजी बच्चों संग मनाया रंगारंग कार्यक्रम

गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर चेतना संस्था (CHETNA) द्वारा गुरुग्राम में सड़क एवं कामकाजी बच्चों के...

स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर विकास भवन में ध्वजारोहण एवं गोष्ठी हुई आयोजित

मऊ / स्वतंत्रता दिवस की  80 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार...