स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक
81 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, फायर सर्विस के 16 कर्मी भी होंगे सम्मानित
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा के लिए 81 अन्य पुलिसकर्मियों को भी राष्ट्रपति के पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे। फायर सर्विसेज के 16 कर्मियों को भी राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को मरणोपरांत वीरता पदक प्रदान किया जाएगा। शामली में बदमाशों के साथ मुठभेड़ के दौरान उन्हें गोली लगी थी। कर्तव्य निभाते हुए वह शहीद हो गए थे।
वीरता पदक पाने वालों की सूची
वीरता पदक के लिए चयनित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक अक्षय परवीर त्यागी, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनीराज जी, आईपीएस, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, आईपीएस, निरीक्षक नरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल आदेश त्रिपाठी और हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार शामिल हैं।अक्षय परवीर त्यागी, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और हेड कांस्टेबल दीपक कुमार को पहली बार वीरता पदक मिलेगा। शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया जाएगा।
छह अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक
उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए पुलिस महानिदेशक ध्रुव कांत ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद्मजा चौहान, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, सहायक कमांडेंट देव नारायण यादव, सहायक कमांडेंट अजय कुमार त्रिपाठी और उप पुलिस अधीक्षक विकास श्रीवास्तव का चयन किया गया है।इसके अलावा यूपी पुलिस के 81 कर्मियों को उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, फायर सर्विसेज के 16 कर्मियों को भी वीरता पदक प्रदान किया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
