महंगाई पर थोड़ी राहत! जुलाई में थोक दर घटकर 9.78% पर आई

आंकड़ों के मुताबिक ईंधन एवं बिजली क्षेत्र में थोक महंगाई जुलाई में घटकर 20.05 फीसदी हुई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • आरबीआई ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, नहीं किया कोई बदलाव

नई दिल्ली। ईंधन एवं बिजली तथा खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नरमी के बीच थोक महंगाई दर जुलाई में मामूली घटकर 9.78 फीसदी रह गई, जबकि जून में यह 9.87 फीसदी थी। देश की थोक महंगाई दर लगातार तीसरे महीने 9 फीसदी से ऊपर रही है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मासिक आधार पर जारी आंकड़ों में बताया कि जुलाई माह में खनिज तेल (पेट्रोलियम उत्पादों सहित), खाद्य वस्तुएं, बुनियादी धातुओं का विनिर्माण, गैर-खाद्य वस्तुएं, खाद्य उत्पादों का विनिर्माण तथा रसायनों एवं रासायनिक उत्पादों का विनिर्माण थोक मुद्रास्फीति के प्रमुख कारक रहें। आंकड़ों के मुताबिक ईंधन एवं बिजली क्षेत्र में थोक महंगाई जुलाई में घटकर 20.05 फीसदी हो गई, जो जून में 27.41 फीसदी थी। खाद्य वस्तुओं की महंगाई भी जुलाई में घटकर 5.44 फीसदी रही, जबकि जून में यह 5.49 फीसदी रही थी। हालांकि, विनिर्मित उत्पादों की महंगाई जुलाई में बढ़कर 8.29 फीसदी हो गई, जो जून में 7.48 फीसदी थी।

मयूरभंज में भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिले के सभी स्कूल बंद ये खबर भी पढ़े : मयूरभंज में भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिले के सभी स्कूल बंद

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के नए आधार वर्ष 2022-23 पर आधारित थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के आंकड़ों के तहत पहली बार महंगाई में मासिक आधार पर गिरावट दर्ज की गई है। मंत्रालय के अुनसार पश्चिम एशिया संकट और इसके कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी अवरोध से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल तथा उर्वरक की लागत बढ़ी, जिसका असर खाद्य कीमतों पर भी पड़ा।

इस सप्ताह की शुरुआत में जारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य कीमतों में वृद्धि के कारण देश की खुदरा महंगाई दर जुलाई में बढ़कर 4.45 फीसदी हो गई, जो जून में 4.38 फीसदी थी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति ने इस महीने की शुरुआत में अपनी समीक्षा बैठक में नीतिगत दरों रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर यथावत रखा था। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून के कमजोर एवं असमान रहने का हवाला देते हुए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए खुदरा महंगाई दर का अनुमान पांच फीसदी रखा था।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पार्सल डिलीवरी के नाम पर कॉल फॉरवर्डिंग कर व्हाट्सऐप हैक करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रतापगढ़ ने किया पर्दाफाश, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़। दिनांक 22.06.2026 को पीड़ित निवासी 39 पल्टन बाजार, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रतापगढ़...
पार्सल डिलीवरी के नाम पर कॉल फॉरवर्डिंग कर व्हाट्सऐप हैक करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रतापगढ़ ने किया पर्दाफाश, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

सड़क हादसा: झारखंड में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत

जबकि कई लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...
झारखंड 
सड़क हादसा: झारखंड में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत

सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा, तीन घंटे के कार्यक्रम में शामिल

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख आधार स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस को दी श्रद्धांजलि अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा, तीन घंटे के कार्यक्रम में शामिल

छह घंटे में दो बार लगे भूकंप के झटके, नासिक में दहशत

प्रशासन सर्वेक्षण के काम में जुटी नागरिकों को सतर्क रहने की अपील दोनों जगह पर भूकंप की तीव्रता 3.4 रिक्टर...
महाराष्ट्र 
छह घंटे में दो बार लगे भूकंप के झटके, नासिक में दहशत

महंगाई पर थोड़ी राहत! जुलाई में थोक दर घटकर 9.78% पर आई

आरबीआई ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, नहीं किया कोई बदलाव नई दिल्ली। ईंधन एवं बिजली तथा खाद्य वस्तुओं...
राष्ट्रीय 
महंगाई पर थोड़ी राहत! जुलाई में थोक दर घटकर 9.78% पर आई

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा, तीन घंटे के कार्यक्रम में शामिल

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख आधार स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस को दी श्रद्धांजलि अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा, तीन घंटे के कार्यक्रम में शामिल

विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

कार्यक्रम में योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के साथ किया विश्वासघात मुख्यमंत्री लखनऊ। ...
उत्तर प्रदेश 
विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

बाढ़ की स्थिति पर डीएम ने की समीक्षा, बैराज-तटबंध का निरीक्षण

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाढ़ की स्थिति पर डीएम ने की समीक्षा, बैराज-तटबंध का निरीक्षण