सड़क हादसा: झारखंड में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत

कोडरमा के सतगावां में बड़ा हादसा, बस यात्रा में तीन लोगों ने गवाई जान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • जबकि कई लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कांवरियों से भरी एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। पोखरडीहा मोड़ के पास हुए इस हादसे में तीन कांवरियों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान 10 वर्षीय शिवम कुमार, उसकी दादी सुंदर बाला (60) और चचेरे दादा नवल किशोर (60) के रूप में हुई है। बताया गया कि बस में करीब 45 कांवरिया सवार थे और सभी नेपाल के रौहट जिले के रहने वाले थे।

विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र ये खबर भी पढ़े : विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र

जानकारी के अनुसार, कांवरियों का जत्था करीब चार दिन पहले देवघर पहुंचा था। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद शुक्रवार सुबह बस देवघर से बिहार के राजगीर के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास चालक को झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री बस के भीतर फंस गए। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर सतगावां थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल कांवरियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

सतगावां थाना प्रभारी बबलू सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक रातभर बस चलाने के कारण थका हुआ था। इसी दौरान उसे झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

ये कांवरिये हुए घायल

हादसे में घायल एवं चोटिल कांवरियों में राम कैलाश साह (50), कलवा साह (45), रिंकू देवी (37), रामदेव साह (63), सिनार पोथी (55), उपेंद्र प्रसाद चौधरी (45), चंद्र खां यादव (14), सुमित्रा राय (52), नूर मोहम्मद (52, बस कंडक्टर), अमीरखन राय यादव (65), बिंदा ठाकुर (65), जी नंद लाल ठाकुर (65), रायबहादुर राम (65), लाल बहादुर (50), सचिव साह (6), रेखा माहतो नुनिया (46), सुनीता देवी (32), अभिराज कुमार (5), सिताबी राम (75), मंतुर देवी (55), सागर एहाट (13), आत्मा राम साह (24), वीरेंद्र साह (44), गिरजा देवी (55), रामप्रसाद साह (55), संजू देवी यादव (27), निधि यादव (5), सुरती यादव (65), अमिरक राय यादव (65), सुनैना देवी (60), महवा देवी (62), सरस्वती देवी (65), पनीलाल पंडित (60), मौजी लाल यादव (58), गीता देवी (50), विकास यादव (30), डोली मंडल (73), शक्ति कुमार (30), रजिया देवी (60) और जयमाला यादव (73) शामिल हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

साइबर ठग गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस ने किया पर्दाफाश, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़। दिनांक 22.06.2026 को पीड़ित निवासी 39 पल्टन बाजार, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रतापगढ़...
साइबर ठग गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस ने किया पर्दाफाश, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

सड़क हादसा: झारखंड में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत

जबकि कई लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...
झारखंड 
सड़क हादसा: झारखंड में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत

सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा, तीन घंटे के कार्यक्रम में शामिल

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख आधार स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस को दी श्रद्धांजलि अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा, तीन घंटे के कार्यक्रम में शामिल

छह घंटे में दो बार लगे भूकंप के झटके, नासिक में दहशत

प्रशासन सर्वेक्षण के काम में जुटी नागरिकों को सतर्क रहने की अपील दोनों जगह पर भूकंप की तीव्रता 3.4 रिक्टर...
महाराष्ट्र 
छह घंटे में दो बार लगे भूकंप के झटके, नासिक में दहशत

महंगाई पर थोड़ी राहत! जुलाई में थोक दर घटकर 9.78% पर आई

आरबीआई ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, नहीं किया कोई बदलाव नई दिल्ली। ईंधन एवं बिजली तथा खाद्य वस्तुओं...
राष्ट्रीय 
महंगाई पर थोड़ी राहत! जुलाई में थोक दर घटकर 9.78% पर आई

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा, तीन घंटे के कार्यक्रम में शामिल

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख आधार स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस को दी श्रद्धांजलि अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा, तीन घंटे के कार्यक्रम में शामिल

विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

कार्यक्रम में योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के साथ किया विश्वासघात मुख्यमंत्री लखनऊ। ...
उत्तर प्रदेश 
विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

बाढ़ की स्थिति पर डीएम ने की समीक्षा, बैराज-तटबंध का निरीक्षण

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाढ़ की स्थिति पर डीएम ने की समीक्षा, बैराज-तटबंध का निरीक्षण