अन्नदाता की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए 15 हजार रुपये की आदान सहायता

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अन्नदाता हमारे भाग्य विधाता हैं और उनका सुख, सम्मान तथा समृद्धि सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदा जा रहा है। ‘कृषक उन्नति योजना’ की राशि का एकमुश्त भुगतान होली से पहले किया गया।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में यह बातें कहीं ।

उन्होंने कहा कि सरकार फसल विविधीकरण को भी बढ़ावा दे रही है। धान के बदले दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी और रागी जैसी फसल लेने पर ‘कृषक उन्नति योजना’ के अंतर्गत 15 हजार रुपए की आदान सहायता देने का निर्णय लिया गया है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की ‘सहकार से समृद्धि’ की संकल्पना के अनुरूप प्रदेश के 2,028 पैक्स का कंप्यूटरीकरण पूरा किया गया है और इनमें से 1,988 पैक्स कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं।

बालोद में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : बालोद में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की नदियों को जोड़ने की सोच को आगे बढ़ाते हुए ‘सिकासार-कोडार नहर लिंकिंग परियोजना’ के लिए 3,047 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी गई है।अटल सिंचाई योजना के माध्यम से बंद पड़ी सिंचाई परियोजनाओं का पुनरुद्धार किया जा रहा है। इंद्रावती नदी पर लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की लागत से मटनार और देउरगांव बैराज बनाए जाएंगे, जिनसे 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें साढ़े पांच हजार रुपए प्रति मानक बोरा पारिश्रमिक दिया जा रहा है तथा ‘चरण पादुका योजना’ पुनः प्रारंभ की गई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ के अनुरूप प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। कैबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति के बाद अब तक 24 लाख 50 हजार आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 1,600 घर बनाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ और ‘मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना’ के माध्यम से 73 लाख परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘महतारी वंदन योजना’ के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है। योजना के अंतर्गत अब तक 19 हजार 444 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में अंतरित किए गए हैं। प्रदेश में 13 लाख 85 हजार महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से 56 हजार से अधिक पीवीटीजी परिवारों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंची हैं, वहीं 6,691 जनजातीय बहुल गांवों में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का लाभ दिया जा रहा है। वनाधिकार पत्र वितरण में छत्तीसगढ़ की अग्रणी भूमिका का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वारिसों के पट्टों के नामांतरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए टास्क फोर्स गठित की गई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वामी विवेकानंद के युवा शक्ति पर विश्वास का स्मरण करते हुए कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए रोजगार, शिक्षा, कौशल, खेल और नवाचार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए ‘छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल’ बनाया गया है तथा परीक्षाओं में नकल और अनुचित साधनों को रोकने के लिए सख्त कानून पारित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस में 7 हजार युवाओं की भर्ती की गई है। शिक्षक एवं सहायक शिक्षकों के 3,946 पदों तथा बिजली कंपनियों में 1,235 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। नीट, जेईई, क्लैट, रेलवे, एसएससी, बैंकिंग, पीएससी और यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘सीजी असिस्टेंस फॉर कॉम्पिटिटिव एक्जाम योजना’ शुरू की जा रही है। चार वर्ष की सैन्य सेवा पूरी करने वाले छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों को पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी की सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय भी लिया गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गुलमोहर एनक्लेव में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

रश्मि चौधरी के नेतृत्व में सोसायटी में देशभक्ति का माहौल, मुख्य अतिथि आर.के. गर्ग ने किया ध्वजारोहण
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एनक्लेव में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CHETNA ने सड़क एवं कामकाजी बच्चों संग मनाया रंगारंग कार्यक्रम

गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर चेतना संस्था (CHETNA) द्वारा गुरुग्राम में सड़क एवं कामकाजी बच्चों के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CHETNA ने सड़क एवं कामकाजी बच्चों संग मनाया रंगारंग कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर विकास भवन में ध्वजारोहण एवं गोष्ठी हुई आयोजित

मऊ / स्वतंत्रता दिवस की  80 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर विकास भवन में ध्वजारोहण एवं गोष्ठी हुई आयोजित

बलिदान से मिली आजादी की विरासत सहेजने का लिया संकल्प

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू में 80वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को देशभक्ति और उल्लास के माहौल में मनाया...
उत्तर प्रदेश 
बलिदान से मिली आजादी की विरासत सहेजने का लिया संकल्प

80वां स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ महोबा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय पर्व

महोबा। देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महोबा पुलिस ने राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के...