कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मिलेंगे स्वीकृति प्रमाण पत्र
देवरिया। जनकल्याणकारी योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को अब स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके लिए ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ शिविर का आयोजन 18 अगस्त को भाटपाररानी तहसील परिसर में किया जाएगा।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सोशल सेक्टर विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित चयनित लाभार्थियों के लिए शिविर आयोजित किया जा रहा है।
18 अगस्त को सुबह 10 बजे से तहसील भाटपाररानी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में चयनित लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने तहसील भाटपाररानी क्षेत्र के सभी चयनित आवेदकों एवं लाभार्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर तहसील परिसर में पहुंचने की अपील की है, ताकि उन्हें जनप्रतिनिधियों के माध्यम से स्वीकृति प्रमाण पत्र प्राप्त हो सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय प्रेम शकर मणि वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में देवरिया व्यूरो के रूप में कार्यरत हैं। सटीक भाषा, तथ्यपरक संपादन और समाचारों को संतुलित रूप देने की उनकी क्षमता उनकी पहचान है।
